नौकरियां

नई दिल्ली सेना पुलिस में सैनिक के तौर पर महिलाओं की भर्ती के लिए भारतीय थलसेना पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस परियोजना का थलसेना अध्यक्ष का प्रभार संभालते ही जनरल बिपिन रावत ने प्रस्ताव रखा था जिसे रक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में फाइनल मंजूरी दी गई है। इसीबीच सेना की ओर से महिलाओं के लिए जनरल ड्यूटी में सैनिक के तौर पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज यानी 25 अप्रैल, 2019 को जारी किया जाएगा। सूचना भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध होगी। आवेदन की प्रक्रिया इसके लिए आवेदन 25 अप्रैल, 2019 से शुरू हो रहा है। आवेदन की अंतिम तारीख 8 जून, 2019 है। अभ्यर्थियों को पहले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा जिसके बाद फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 100 पदों को भरा जाएगा। आयु सीमा: भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु साढ़े 17 साल और अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता: हर विषय में 33-33 फीसदी या कुल मिलाकर 45 फीसदी नंबरों के साथ 10वीं पास हो या समकक्ष शिक्षा

Top News