भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 353 रन का टारगेट, शिखर की सेंचुरी I

लंदन भारत और 5 बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया आज द ओवल मैदान पर वर्ल्ड कप-2019 के 14वें मुकाबले में भिड़ रही हैं। भारत ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने भारतीय पारी की शानदार शुरुआत की और दोनों ने 127 रन जोड़े। रोहित 57 रन बनाकर आउट हुए जबकि धवन (117) ने शतकीय पारी खेली। कप्तान विराट कोहली ने 82 रन बनाए जबकि हार्दिक पंड्या ने 48 रन की तेजतर्रार पारी खेली। धोनी ने 27 रन का योगदान दिया। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए जिसमें ओपनर शिखर धवन (117) ने शतकीय पारी खेली। कप्तान विराट कोहली (82) और रोहित शर्मा (57) ने अर्धशतक जड़े। हार्दिक पंड्या ने 48 रन और एमएस धोनी ने 27 रन का योगदान दिया। लोकेश राहुल 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टॉयनिस ने 2 विकेट लिए, जबकि पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और कूल्टर नाइल को 1-1 विकेट मिला। 50वां ओवर- स्टॉयनिस W 6 1 2 Wd W 4 धोनी (27) को पहली ही गेंद पर लपका, फिर अगली ही गेंद पर लोकेश राहुल ने छक्का जड़ा.. 5वीं गेंद पर विराट कोहली (82) को पैट कमिंस ने लपका.. विराट ने 77 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़े 49वां ओवर- मिशेल स्टार्क 6 4 2 0 1 0 धोनी अपने ही अंदाज में नजर आ रहे हैं, ओवर की शुरुआत सिक्स से की, फिर अगली ही गेंद पर चौका जड़ा 48वां ओवर- स्टॉयनिस 1 0 2 Wd 4 1 0 धोनी ने ओवर की चौथी गेंद पर लगाया चौका 47वां ओवर- मिशेल स्टार्क 6 1 4 2 1 1 कोहली अपने ही अंदाज में खेल रहे हैं, छक्के से ओवर की शुरुआत की और फिर धोनी ने फाइन लेग दिशा में शानदार चौका लगाया.. ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 316 रन हो गया जो वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी टीम का सर्वोच्च स्कोर है हैं। 46वां ओवर- पैट कमिंस 1 0 4 Wd 2 W 0 हार्दिक पंड्या ने तीसरी गेंद पर चौका जड़ा, फिर डबल से भारत के 300 रन पूरे.. 5वीं गेंद पर उन्हें फिंच ने लपका, 48 रन की पारी में उन्होंने 27 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के जड़े 45वां ओवर- स्टार्क 1 0 2 6 2 1 कोहली ने ओवर की चौथी गेंद पर सिक्स जड़ा, भारत का स्कोर 45 ओवर बाद 2 विकेट खोकर 293 रन पहुंच गया है 44वां ओवर- पैट कमिंस 6 4 0 2 Wd 1 0 हार्दिक पंड्या ने ओवर की शुरुआत सिक्स से की, फिर अगली ही गेंद पर चौका जड़ा .. ओवर से कुल 14 रन मिले 43वां ओवर- पैट कमिंस 1 1 1 0 6 1 हार्दिक पंड्या का शानदार शॉट, उनकी पारी का दूसरा सिक्स 42वां ओवर- कूल्टर नाइल 4 1 1 0 1 4 कोहली ने ओवर की शुरुआत चौके से की और हार्दिक पंड्या ने अंतिम गेंद पर चौका जड़ा, इसी के साथ भारत का स्कोर 42 ओवर बाद 2 विकेट खोकर 257 रन पहुंच गया है 41वां ओवर- मैक्सवेल 1 0 1 6 1 1 कोहली ने सिंगल से अपने वनडे करियर की 50वीं फिफ्टी जड़ी, उन्होंने इसके लिए 55 गेंदों का सामना किया 40वां ओवर- कूल्टर नाइल 1 0 4 0 0 1 39वां ओवर- पैट कमिंस 1 1 0 2 1 0 38वां ओवर- कूल्टर नाइल 0 1 1 2 0 1 विराट कोहली (44*) अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं, हार्दिक पंड्या साथ दे रहे हैं 37वां ओवर- मिशेल स्टार्क 1 4 0 1 1 W स्टार्क ने दिया भारत को दूसरा झटका, शिखर धवन (117) को सब्स्टीट्यूट नाथन लॉयन ने लपका, उन्होंने 109 गेदों की अपनी पारी में 16 चौके लगाए.. हार्दिक पंड्या क्रीज पर पहुंचे 36वां ओवर- कूल्टर नाइल 1 1lb 0 4 1 0 35वां ओवर- मिशेल स्टार्क 1 0 2 1 0 1 फिंच ने स्टार्क को फिर थमाई गेंद, भारत ने 35 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं.. शिखर धवन (112*) और कप्तान विराट कोहली (32*) क्रीज पर हैं 34वां ओवर- मैक्सवेल 1 4 0 4 1 1 शतक जड़ने के बाद धवन ने हाथ खोलने शुरू किए, ओवर में जड़े 2 चौके.. 5वीं गेंद पर शिखर के सिंगल के साथ भारत के 200 रन पूरे 33वां ओवर- स्टॉयनिस 4 1 0 1 1 Wd 0 शिखर धवन ने 95 गेंदों पर पूरा किया वनडे करियर का 17वां शतक.. ड्रिंक्स टाइम 32वां ओवर- मैक्सवेल 1 0 1 0 1 1 भारत ने 32 ओवर में 1 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं, धवन (99*) और विराट (22*) क्रीज पर हैं 31वां ओवर- स्टॉयनिस 2 0 2 1 1 2 30वां ओवर- मैक्सवेल 0 0 4 1 1 0 भारत ने 30 ओवर में 1 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं, धवन (96*) और विराट (13*) क्रीज पर हैं 29वां ओवर- पैट कमिंस 2 0 4 1 0 0 ओवर की तीसरी गेंद पर धवन का चौका, अंपायर ने कोशिश की लपकने की लेकिन सफल नहीं हो पाए 28वां ओवर- मैक्सवेल 1 1 1 0 0 1 27वां ओवर- पैट कमिंस 0 0 0 Wd 4 1 0 विराट कोहली के चौके के साथ भारत के 150 रन 26.4 ओवर में पूरे 26वां ओवर- जम्पा 0 1 4 1 1 4 धवन ने तीसरी और अंतिम गेंद पर चौके जड़कर अपना निजी स्कोर 82 रन पहुंचाया, भारत 147/1 25वां ओवर- कूल्टर नाइल 0 1 1 0 1 1 ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा ओवर, केवल 4 रन गए 24वां ओवर- जम्पा 2 1 0 1 1 0 23वां ओवर- कूल्टर नाइल 0 0 W 0 0 0 भारत को पहला झटका, रोहित (57) को एलेक्स कैरी ने लपका, उन्होंने 70 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा.. विराट कोहली बल्लेबाजी को उतरे 22वां ओवर- जम्पा 2 1 1 0 1 1 फिंच ने फिर जम्पा को गेंद थमाई, उन्होंने ओवर में 6 रन दिए 21वां ओवर- मिशेल स्टार्क 4 0 2 2 1 1 रोहित शर्मा ने चौके के साथ 61 गेंदों पर पूरा किया वनडे करियर का 42वां अर्धशतक 20वां ओवर- स्टॉयनिस 0 1 4 4 1 1 धवन ने तीसरी और चौथी गेंद पर जड़े लगातार चौके, 20 ओवर में भारत 111/0 19वां ओवर- मिशेल स्टार्क 1 0 1 0 1 1 भारत के 100 रन 19 ओवर में पूरे, शिखर (53*) और रोहित (44*) क्रीज पर 18वां ओवर- स्टॉयनिस 0 1 2 1 1 1 धवन ने 53 गेंदों पर पूरा किया वनडे करियर का 28वां अर्धशतक 17वां ओवर- कूल्टर नाइल 6 0 1 1 0 1 रोहित ने खोले हाथ, ओवर की पहली गेंद पर ही फाइन लेग के ऊपर से शानदार सिक्स 16वां ओवर- स्टॉयनिस 4 0 1 0 1 0 धवन ने ओवर की शुरुआत चौके से की, हालांकि गेंद विकेटकीपर के ऊपर से निकल गई, ड्रिंक्स टाइम 15वां ओवर- कूल्टर नाइल 1 0 4 1 0 0 धवन का ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार शॉट, फाइन लेग दिशा में चौका, भारत ने 15 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 75 रन बना लिए हैं, रोहित (31*) और धवन (41*) क्रीज पर हैं 14वां ओवर- जम्पा 1 1 1 1 2 1 13वां ओवर- मैक्सवेल 4 0 1 1 1 0 रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे जल्दी 2000 प्लस रन पूरे किए, उन्होंने इसके लिए 37 पारियां लिए 12वां ओवर- एडम जम्पा 4 1 4 1 0 1 भारत के लिए अच्छा ओवर, 2 चौकों समेत कुल 11 रन मिले 11वां ओवर: ग्लेन मैक्सवेल (बोलिंग में दूसरा परिवर्तन) 0 1 1 0 1 0 मैक्सवेल की अच्छी शुरुआत- ओवर से 3 रन 10वां ओवर: नाथन कूल्टर नाइल 0 1 1 0 0 0 ओवर से 2 रन 9वां ओवर: पैट कमिंस (स्टार्क वाले छोर से अब पैट कमिंस) 0 1 1 0 1 0 ओवर से 3 रन (अभी तक 5 ओवर फेंककर कमिंस ने खर्चे हैं सिर्फ 15 रन) 8वां ओवर: नाथन कूल्टर नाइल- बोलिंग में पहला परिवर्तन 0 0 4 Wd 4 4 1 (महंगा ओवर- 14 रन) 7.5 ओवर: चौका! एक बार फिर 4 रन। ऑफ स्टंप के बाहर यह गेंद। धवन ने इंतजार किया और कट कर दिया इसे गली और बैकवर्ड पॉइंट के बीच में चौका। 7.4 ओवर: चौका! ऑफ स्टंप के बाहर खराब गेंद। उतना ही अच्छा शॉट, कवर पॉइंट बाउंड्री की ओर 4 रन 7.3 ओवर: चौका! इस बार क्रीज से बाहर निकलकर आए धवन। मिड ऑफ की घुमाया। गेंद नॉन स्ट्राइक पर खड़े रोहत शर्मा के पास से होती हुई सीमा रेखा के बाहर। धवन का दूसरा चौका। 7वां ओवर: पैट कमिंस 0 0 0 0 1 0 6.4 ओवर: शॉर्ट बॉल। पुल करना चाहते थे धवन। मिस हुई गेंद। कॉट बिहाइंड की उत्साहजनक अपील। अंपायर ने नकारा। कोई नुकसान नहीं। पैट कमिंस वापस अपने रनअप की ओर ओवर से 1 रन छठा ओवर: मिशेल स्टार्क 1L 2 0 0 0 0 ओवर से 3 रन- किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है भारत के दोनों ओपनर 5वां ओवर: पैट कमिंस 2 0 0 0 4 1 4.5 ओवर: चौका! मैच की 29वीं गेंद पर शिखर धवन ने जड़ा मैच का पहला चौका। कमिंस ने आगे खिलाया इस गेंद को। धवन ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया। 4 रन ओवर से 7 रन चौथा ओवर: मिशेल स्टार्क 0 1 0 0 1 0 ओवर से 2 रन- संभलकर खेलते हुए दोनों ओपनर्स तीसरा ओवर: पैट कमिंस 0 1 0 0 1 0 ओवर से 2 रन- शानदार बोलिंग करते हुए पैट कमिंस दूसरा ओवर: मिशेल स्टार्क 1 0 2 1 1L 0 1.3 ओवर: ओह! आह....। कैच छूटा, रोहित शर्मा को जीवनदान। शॉर्ट बॉल पर स्क्वेअर लेग में गेंद गई। कूल्टर नाइल का उम्दा प्रयास गेंद हाथ पर लगकर छिटकी। भारत को राहत ओवर से 5 रन पहला ओवर: पैट कमिंस 0 0 2 0 0 0 अच्छी शुरुआत ओवर से 2 रन दोनों ही टीमें इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी हैं। टीम इंडिया का इस वर्ल्ड कप अभियान में यह दूसरा ही मैच है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह तीसरा मैच है। भारत ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को हराया था तो वहीं कंगारू टीम ने भी अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज को हार का स्वाद चखाया है। टॉस जीतकर कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'यह अच्छी पिच दिख रही है और हम यहां पहले बैटिंग करेंगे। इस पिच का इस्तेमाल पहले हो चुका है तो यह खेल के साथ-साथ धीमी होती जाएगी। पहले बैटिंग के लिए कंडिशंस भी शानदार हैं कि हम यहां बोर्ड बड़ा स्कोर टांग पाएं। खेल के दूसरे हाफ हमारा बोलिंग अटैक विरोधी पर दबाव डालने में सक्षम है।' टॉस के बाद कंगारू कप्तान एरॉन फिंच ने कहा, 'मैं भी अगर टॉस जीतता तो पहले बैटिंग का ही फैसला लेता। इस पिच की सतह सूखी है और बाद में यह धीमी हो सकती है। पहले 10 ओवरों में आपको अच्छा करने की जरूरत है।' इस मैच के लिए कंगारू टीम का विश्वास जरूर बढ़ा होगा क्योंकि वेस्ट इंडीज के खिलाफ वह मुश्किल में फंस चुकी और एक वक्त पर उसने महज 79 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद वह 288 रन तक अपने स्कोर को ले गई और 15 रन से उस मैच में जीत दर्ज की। दूसरी ओर टीम इंडिया भी अपनी इस प्रतिद्वंद्वी टीम को चुनौती देने के लिए तैयार है और वह अपने पेस और स्पिन बोलिंग के वर्ल्ड क्लास मिश्रण में फांसने के लिए पूरा जोर लगाएगी। प्लेइंग XI टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, एमएस धोनी (WK), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, एलेक्स कैरी (WK), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जांपा

Top News