दिल्ली-एनसीआर में रात से राहत भरी हवा, आज आएगी बारिश?

नई दिल्ली लगातार 5 दिन लू से झुलसने के बाद दिल्ली-एनसीआर को बुधवार रात थोड़ी राहत मिली। बुधवार रात को तापमान में हल्की गिरावट आई जो रात में महसूस भी हुई। आज यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने के आसार हैं। वैसे सुबह से मौसम फिलहाल ठीक है। दिल्ली और नोएडा दोनों जगहों पर हवा चल रही है जिससे ठंडक बनी हुई है। फिलहाल तापमान 31 डिग्री पर है। दिल्ली की सुबह की तस्वीरें राजधानी दिल्ली की सुबह की तस्वीरें देखिए। सूरज नहीं दिख रहा है। मौसम सुहाना हुआ तो लोग कोरोना काल में भी वॉक करने निकल पड़े। बुधवार से पहले तक बुरा था हाल दस सालों में इतने लंबे समय तक गर्मी का प्रकोप राजधानी वालों ने तीसरी बार झेला है। पालम बुधवार को भी जलता रहा। पालम में दूसरे दिन भी तापमान 47.2 डिग्री बना रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। कल बारिश के आसार, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम गुरुवार से गर्मी का प्रकोप कुछ कम होने की संभावना है। इसके साथ ही शुक्रवार को लू से छुटकारा मिल सकता है। दस सालों के दौरान सबसे लंबा लू का प्रकोप 2013 में सामने आया था। उस साल लगातार 8 दिनों तक राजधानी लू की गिरफ्त में रही। तापमान 8 दिन तक 44 डिग्री से ऊपर बना रहा। इसके अलावा 2015 में भी राजधानी में लगातार 5 दिनों तक लू चली थी। 2020 में अब तक लगातार 5 दिनों तक लू का प्रकोप बना रहा है। लू का सिलसिला यहां 23 मई से ही शुरू हो गया है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। इसके अलावा लोधी रोड में यह 45.1, आया नगर में 46.7, नजफगढ़ में 45.3 और स्पोर्टस कांप्लेक्स में 44.7 डिग्री रहा। रिजनल वेदर सेंटर के डिप्टी डीजी डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार गुरुवार को तापमान 44 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को राजधानी लू की चपेट से बाहर आ सकती है। तापमान 29 मई को 39 डिग्री पर रह सकता है। इसके बाद अधिकतम तापमान में अगले दो से तीन दिन काफी कमी आएगी। अनुमान है कि जून के शुरूआती दस दिनों में एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आने से तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।

Top News