taaja khabar..हनुमानगढ़ जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुईं पूर्व सीएम राजे:भाजपा प्रत्याशी अमित सहू के लिए मांगे वोट..महाराष्ट्र पंचायत चुनाव: 600+ सीटें जीतकर बीजेपी नंबर वन, बारामती में चाचा शरद पर भारी पड़े अजित पवार..हिज्‍बुल्‍लाह ने अगर किया इजरायल पर हमला तो हम देंगे इसका जवाब...अमेरिका ने दी ईरान को खुली धमकी..भारत ने निभाया पड़ोसी धर्म तो गदगद हुआ नेपाल, राजदूत ने दिल खोलकर की मोदी सरकार की तारीफ..

केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा:48 लाख कर्मचारियों, 68 लाख पेंशनर्स को फायदा, नॉन गजेटेड रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस

नई दिल्ली,सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ाकर 46% कर दिया है। इसका सीधा फायदा करीब 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को होगा। केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया। कर्मचारियों को नवंबर महीने से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। इसमें जुलाई और अक्टूबर के बीच की अवधि का एरियर भी शामिल होगा। इस फैसले से सरकार पर हर साल 12,857 करोड़ रुपए का भार आएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिलेगा केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रेलवे विभाग के 11 लाख 07 हजार 340 नॉन गजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस देने का फैसला भी लिया गया है। इस पर 1,969 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस साल 2010-2011 से दिया जा रहा है। DA बढ़ने के बाद कितना फायदा होगा? बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमें महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डिअरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है। यानी, (बेसिक पे + ग्रेड पे) × DA % = DA अमाउंट

Top News