taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग

नई दिल्ली अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विश्वस जनसंख्या दिवस पर भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जरूरत पर जोर दिया है। वह अक्सर जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे को उठाते रहे हैं। गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर हमें विकसित देशों से मुकाबला करना है तो एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है। गिरिराज सिंह ने कहा, 'बढ़ती जनसंख्या हमारे लिए चुनौती बन चुकी है। अगर हम विकसित देशों से मुकाबला करना चाहते हैं तो हमें एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा जो देश के हर लोगों पर लागू हो, चाहे उनका धर्म जो भी हो।' बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को बीजेपी का फायरब्रांड नेता माना जाता है। इससे पहले भी वह कई बार सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए जाने की मांग कर चुके हैं। कई बार वह अपने बयानों की वजह से विवादों में भी आते रहे हैं। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। साल 1989 में इसी दिन दुनिया की आबादी 5 अरब हुई थी। ऐसे में तब लोगों को लगने लगा था कि अब जनसंख्या को नियंत्रित नहीं किया गया तो यह समस्या विकराल रूप ले सकती है। इसके एहतियातन उपायों को लेकर जागरूकता फैलाने के लक्ष्य से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस घोषित कर दिया।

Top News