taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

सऊदी इफेक्ट से बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 2450 अंक धड़ाम, निफ्टी ने लगाया 600 अंकों का गोता

मुंबई कोरोना के डर से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट और सऊदी अरब के कच्चे तेल के दामों में भारी कटौती के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आ गया। खराब सेंटीमेंट के कारण सेंसेक्स 2450 अंक गिरा तो निफ्टी ने 600 अंकों का गोता लगाया है। अंकों के लिहाज से यह शेयर बाजार की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। फीसदी के हिसाब से यह 11 साल में सबसे बड़ी गिरावट है। दोपहर करीब 1:30 पर शेयर बाजार में रेकॉर्ड गिरावट के दौरान सेंसेक्स 35200 के करीब था तो निफ्टी 10, 400 के नीचे आ गया। ओएनजीसी, आरआईएल, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी गिरावट आई है। हालांकि यस बैंक के शेयरों में तेजी बनी हुई है। सबसे बड़ी गिरावट के पीछे कोरोना वायरस के अलावा सऊदी अरब और रूस के बीच कच्चे तेल को लेकर छिड़ा प्राइस वॉर भी है। तेल उत्पादन में कटौती के प्रस्ताव पर मॉस्को के सहमत नहीं होने के बाद सऊदी ने तेल के दामों भारी कमी कर दी है। इससे पहले 22 जनवरी 2008 को सेंसेक्स इंट्राडे कारोबार में 2,273 अंकों की गिरावट के साथ 15,332 पर पहुंच गया था। हालांकि बाजार ने बंद होने से पहले रिकवरी की और 875 अंकों के नुकसान के साथ 16,730 पर बंद हुआ था। निफ्टी 310 अंकों की गिरावट के साथ 4,899 पर बंद हुआ था। ओएनजीसी, RIL को बड़ा झटका सबसे अधिक ओएनजीसी शेयरों में 15 पर्सेंट की गिरावट आई। इसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये कम हो गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में भी 13 पर्सेंट की गिरावट आई है और इसका मार्केट कैप 7 लाख करोड़ से नीचे आ गया है। रिलायंस का मार्केट कैप सिंगल डे में 1.08 लाख करोड़ रुपये कम हो गया है। रिलायंस के शेयरों में आई गिरावट अक्टूबर 2008 की सबसे बड़ी टूट है।

Top News