taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

निर्भया की मां को नई दिल्ली सीट से उतारेगी कांग्रेस? आशा देवी ने कहा- किसी से बात नहीं

हूं नई दिल्ली निर्भया की मां आशा देवी को कांग्रेस पार्टी नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतार सकती है। टीवी रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। उधर, कांग्रेस के प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद के एक ट्वीट ने इस दावे को मजबूत कर दिया है। हालांकि, आशा देवी ने कहा है कि उनकी अभी किसी से बात नहीं हुई है। बता दें, निर्भया के साथ दरिंदगी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आशा देवी की सहायता की थी। राहुल गांधी निर्भया के परिवार के साथ संपर्क में रहे हैं। अटकलें यह भी हैं कि कांग्रेस नई दिल्ली से पूर्व सीएम शीला दीक्षित की बेटी लतिका को उतार सकती है तो बीजेपी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को उम्मीदवार बना सकती है। इससे पहले निर्भया के दोषियों को फांसी में हुई देरी पर आशा देवी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि जो काम सरकार को करना चाहिए था वह उन्होंने (आशा देवी) निजी तौर पर किया। कांग्रेस से उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर आशा देवी ने कहा, 'मेरी किसी से बात नहीं हुई है। मेरा राजनीति से कोई नाता नहीं है। मैं अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ रही हूं।' उधर, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस पार्टी में हमेशा सबका स्वागत होता है, लेकिन चुनावी माहौल में टिकट के वितरण के मामले में बिना किसी पुष्टी के यदि कोई समाचार आ रहा है, मैं इस संबंध मे ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरी इस विषय में किसी से कोई बात नहीं हुई है।' अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से ही चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व सीएम शीला दीक्षित को हराया था।

Top News