taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

शेयर बाजार में लिवाली का जोर, सेंसेक्स 40800 के पार और निफ्टी ने तोड़ा 12050 का स्तर

मुंबई शेयर बाजार में लिवाली का जोर बरकरार है। दोपहर बाद के कारोबार में सेंसेक्स ने ऑल-टाइम हाई स्तर को छुआ। 100 अंकों से कम क बढ़त के साथ सेंसेक्स अब 450 से ज्यादा अंक जोड़ चुका है और निफ्टी भी 12,000 से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है। दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर सेंसेक्स 464.13 अंक ऊपर 40,823.54 ऊपर ट्रेड करता देखा गया। वहीं निफ्टी 138.95 अंकों की बढ़त के साथ 12,053.35 पर दिखाई दिया। सेंसेक्स पर भारती एयरटेल, टाटा स्टील, वेदांता, इंडसइंड, एचडीएफसी और हीरो मोटोकॉर्प चढ़ने वाले शेयरों में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं, जबकि निफ्टी पर इन्फ्राटेल, भारती एयरटेॉल,टाटा स्टील, हिंडाल्को और जेएसडब्ल्यू स्टील में तेजी है। गिरने वाले शेयरों में यस बैंक, ज़ी, ओएनजीसी, एनटीपीसी और गेल आगे हैं। बाजार खुलने का स्तर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 80.25 पॉइंट्स जोड़कर 40,439.66 पर खुला और नैश्ननल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.07% ऊपर(8.05 अंक) 11,922.45 पर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार लिवाली लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। शुरुआती आधे घंटों में ही सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया। सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर सेंसेक्स 40,548 के आसपास देखा गया। वहीं, निफ्टी भी 54.65 अंक ऊपर 11,969.05 अंकों पर ट्रेड करता देखा गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के जिन शेयरों में तेजी देखने को मिली उनमें टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, वेदांता लिमिटेड, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और रिलायंस सबसे आगे हैं। वहीं एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टीसीएस, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट दिखाई दी।

Top News