taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

सोनिया और राहुल गांधी पर चलाया जाना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा : राज्यवर्धन सिंह राठौड़

नई दिल्ली,संसद के चल रहे मानसून सत्र के दौरान भाजपा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 10 अगस्त (गुरुवार) को लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया। यही नहीं राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने तक की मांग कर डाली। क्या कहा कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ? राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जब वह अन्य खिलाड़ियों के साथ बीजिंग ओलंपिक में भाग ले रहे थे तो कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के साथ बैठक में व्यस्त थे। मैं 2008 में चीन में बीजिंग ओलंपिक में था। हमें पता चला कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी हमसे मिलने आ रहे हैं, लेकिन असल में वे हमसे मिलने नहीं आए और न ही हमसे मिले। उनकी थालियां चीन की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा परोसी जा रही थीं। वे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से मिले। वे रिमोट कंट्रोल पर सरकार चलाते थे। अगर कोई सैनिक इस तरह की कोई कोशिश करता है तो उस पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाता है। वे (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) उस समय सरकार चला रहे थे। उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। शर्म करो कांग्रेस : राज्यवर्धन राज्यवर्धन ने आगे काग्रेस गहलोत सरकार को घेरते हुए कहा, ''शर्म करो कांग्रेस! बहन-बेटियों से माफी मांगो.. एक पिता का दर्द महसूस करो, जिसकी बेटी का दुष्कर्म किया गया, गोली मार दी, एसिड डाल कुएं में फेंक दिया। गहलोत कुशासन ने राजस्थान को मर्दों का नहीं, मुर्दों का प्रदेश बना दिया है।''

Top News