taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

सिरसा में BJP की प्रगति रैली:CM बोले - ओटू की मिट्‌टी का 100 रुपए प्रति टन रेट तय; 575 करोड़ के प्रोजेक्ट्स मंजूर

चंडीगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पार्टी ने सिरसा में प्रगति रैली से इसकी शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रैली में कई घोषणाएं की हैं। इस दौरान सीएम ने किसानों के लिए ओटू झील की मिट्‌टी का रेट प्रति टन 100 रुपए तय करने का ऐलान किया। साथ ही शेरांवाली डिस्ट्रिब्यूट्री से 5 जून तक टेल तक पानी पहुंचने का भी ऐलान भी किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने ओढ़ां में बने बस स्टैंड का लोकार्पण कर अपनी विकासात्मक छवि पेश करने का प्रयास किया। एक दिन पहले ही BJP ने प्रदेश में जजपा से अलग चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। वहीं कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी इस रैली में पार्टी के अन्य दिग्गजों के साथ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सिरसा एयरपोर्ट पर विधायक गोपाल कांडा और बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने स्वागत किया। सीएम इसके बाद जगदीश नेहरा के निवास स्थान पर पहुंचे। सीएम बोले- जाखड़ को खुद बुलाया मुख्यमंत्री ने गांव ओढां में एक करोड़ 15 लाख 25 हजार रुपए की लागत से बने बस स्टैंड का लोकार्पण किया। उनके मंच पर आने के बाद पार्टी नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने पंजाब में स्वयं फोन करके सुनील जाखड़ को बुलाया। भाजपा ने जब पहली बार सरकार बनाई थी, लोग कहते थे कि नया आदमी है, अनुभव नहीं है। हां सच है कि अनुभव नहीं था। भ्रष्टाचार का अनुभव नहीं था। सीएम ने कहा कि उनका अनुभव 47 साल समाज की सेवा का है। सिरसा के गांवों में घूमा हूं। 32 साल पुराने साथी हैं इस क्षेत्र में। भाजपा को राजनीतिक तौर पर अच्छा परिणाम नहीं आया। परंतु हमनें भेदभाव नहीं किया। हमारा नारा हरियाणा एक, हरियाणवी एक है। ये मेरा परिवार है। 7 साल में 2676 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए है। सीएम ने सिरसा नगर में दो रेलवे ब्रिज बनाने की घोषणा की। 6 ब्लॉक में औद्योगिक कलस्टर बनाया जाएगा। बनवाला गांव में सवा सौ एकड़ जमीन ओढां में है, उसका प्रयोग खेलों या उद्योग के लिए किया जाएगा। उस पर कुछ जरूर करेंगे। दावा: भ्रष्टाचार पर नकेल कसेगी सरकार सीएम ने कहा कि 2022 में 24 मौतें हो गई। इसमें से 23 युवा 30 साल से कम है। युवा नशे में गर्त है। फतेहाबाद में 16 मौतें हुई, ये 18 से 30 साल के हैं। युवाओं को खेल में आगे बढ़ाने के व्यामशाला बनाएंगे। रानियां, ऐलनाबाद और डबवाली में चुनाव आचार संहिता है, इसलिए इन शहरों को छोड़कर, 50 गांवों में व्यायमशाला बनाए जाएगी। साथ् ही जिम खोली जाएगी, ताकि खेलों में उनका मन लगेंगे और नशे से छूटेंगे। सीएम ने कहा कि सरकारी नौकरी हर किसी को नहीं मिल सकती, इसलिए युवा खुद का व्यवसाय करें। सीएम ने कहा कि सरकारी नौकरी केवल योग्यता के आधार पर मिलेगी। भ्रष्टाचार पहले से चल रहा है। हमने इसे पकड़ने की काेशिश की। नौकरियों में धांधली में 1100 लोग संलिप्त पाए गए हैं। 800 पकड़े हैं, 300 भागे हुए हैं। एक बात कड़वी कह रहा हूं कि कभी-कभी जनता के लोग भी फंस जाते हैं। लोगों के माध्यम से बंदर बांट नहीं होनी चाहिए। विजिलेंस को मजबूत किया। सीएम ने कहा कि ओटू झील की मिट्‌टी सोना है। सोमवार से किसानों को सरकारी विभाग मिट्‌टी की भराई करके देगा। 100 रुपये प्रति टन मिट्‌टी का रेट तय किया गया है। जिस किसान को चाहिए वो ले जा सकता है। सीएम ने कहा कि शेरांंवाली डिस्ट्रीब्यूटरी से 5 जून तक टेल तक पानी पहुंच जाएगा। 88 करोड़ रुपये की सिंचाई विभाग की घोषणाएं मंजूर की। 34 करोड़ रुपये वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए मंजूर किया है। सीएम ने गांवों के लिए कुल 575 करोड़ की योजनाओं की मंजूरी दी। बिजली मंत्री बोले- आज की सबसे बड़ी रैली सिरसा में बिजली मंत्री ने कहा कि इतनी गर्मी में पहले भी खारियां में स्वागत किया और आज भी उतनी ही गर्मी है। चाणक्य कहता है जो सबसे बड़ी भीड़ लेकर चलता है वो अपने नेता के लिए जान दे देता है, उसे जननायक कहते हैं। आज कई रैलियां हो रही हैं। कांग्रेसी और कुरुक्षेत्र में भी आप की रैली हो रही है। लेकिन ये रैली सबसे बड़ी है। मंत्री ने कहा कि आज हम अपनी कोई मांग नहीं कर रहे। हम तो आपका स्वागत करने के लिए जुटे हैं। पश्विमी बंगाल में आज टीएमसी और भाजपा है। मायावती ने सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले से सरकार बनाई। बादल साहिब 25 साल मुख्यमंत्री रहे। उन्होने कहा कि अकाली दल खत्म हो गया है। उसके अब केवल 2 ही विधायक हैं। अब भारत में क्षेत्रीय पार्टियों का दौरा बीत गया है। विधायक कांडा और सांसद दुग्गल ने रखी अपनी मांगें विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा शहर के लिए जो भी मांगें सीएम के समक्ष रखीं, उनसे कभी इन्होंने मना नहीं किया। इनसे पहले सीएम आए वो सभी अपनी जेबें भरने आए। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि कालांवाली में टेक्सटाइल यूनिट लगाएं, ताकि युवाओं को रोजगार मिलें। उन्होंने कहा कि सीएम साहब को याद होगा जब चुनावों से पहले जन आशीर्वाद यात्रा में कपास के खेत दिखाए थे, तब आपने टैक्सटाइल यूनिट लगाने पर चर्चा की थी। युवाओं को नशे से दूर करने का संकल्प लिया था। परंतु पंजाब और राजस्थान से नशा आना बरकरार है। नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएं, ताकि युवा मौत के मुंह में ना जा सकें। सिरसा के युवाओं को बचा लो। सांसद ने कहा कि तीन नगर पालिका के चुनाव जीत कर दिखाएं और विधानसभा चुनाव 2024 में पांचों विधानसभा सीटें जीत कर दिखाएंगे। जाखड़ बोले- सरदार कहलाने के लिए जज्बा चाहिए पंजाब के भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि उनका ननिहाल हरियाणा में है। जाखड़ ने कहा कि ओढां के ऐतिहासिक गुरुद्वारे के पास बैठे हैं। पीएम का अहसान है कि उन्हें भाजपा में शामिल किया। उन्हें मस्का लगाने की आदत नहीं है। सीएम साहब आपके सिर पर केसरिया पगड़ी अच्छी लग रही है। हर आदमी के सिर पर पगड़ी फबती नहीं है। सरदार कहलाने के लिए जज्बा चाहिए। जाखड़ ने कहा कि वह घोड़ी नहीं चढ़े कभी, लेकिन उन्होंने बारातें बहुत देखी हैं। आप के विरोधी आप पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकते। हरियाणा का जो विकास किया, हमें भी ऐसा नुक्सा बताओ, हमारा पंजाब भी तरक्की के रास्ते आगे बढ़ सकें। सुरेंद्र नेहरा की अंतिम अरदास में हुए शामिल पूर्व शिक्षा मंत्री जगदीश नेहरा के पुत्र सुरेंद्र नेहरा का कुछ दिनों पहले देहांत हो गया था। उनकी अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए सीएम पन्नीवाला मोटा गांव में पहुंचे। वहां पर उन्होंने परिवार के साथ दुख सांझा किया। सीएम के आगमन को लेकर धरने पर गोकुल सेतिया सीएम की विजिट को लेकर 27 मई से सिरसा में पूर्व भाजपा व युवा नेता गोकुल सेतिया धरने पर बैठे हैं। गोकुल सेतिया पूर्व मंत्री लक्षमण दास अरोड़ा के नाती हैं और विधानसभा चुनाव में गोपाल कांडा से केवल 600 वोट से हार गए थे। सीएम की पूर्व की घोषणाओं की पूर्ति न होने के कारण वे दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

Top News