taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

कोरोना का विस्फोट, लगातार दूसरे दिन देश में दो लाख से अधिक नए मामले; एक हजार से अधिक लोगों की मौत

नई दिल्ली, बढ़ते प्रकोप के बीच कोरोना महामारी ने अब एक और रिकार्ड बनाया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के 2 लाख 17 हजार 353 मामले सामने आए हैं। एक लाख 18 हजार 302 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटे में एक हजार 185 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल एक करोड़ 25 लाख 47 हजार लोगों की रिकवरी हो चुकी है। देश में 15 लाख 69 हजार एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 74 हजार 308 लोगों की मौत हुई है। पिछले नौ दिनों में कोरोना के 13.8 लाख मरीज बढ़े एक दिन में मौतों का यह आंकड़ा तीन अक्टूबर 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। उस दिन देश में 1,069 लोगों की मौत हुई थी। पिछले नौ दिन से लगातार हर दिन एक लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ रहे हैं। इन नौ दिनों में 13,88,515 नए मरीज बढ़े हैं। फिलहाल सक्रिय मामले बढ़कर 15 लाख से अधिक हुए इसी तरह कोरोना के मामलों में लगातार 36 दिन से वृद्धि देखी जा रही है। इसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 14,71,877 हो गई है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 10.46 फीसद है। नए हालात में ठीक होने की दर घटकर 88.31 फीसद हो गई है। उल्लेखनीय है सक्रिय मामलों की संख्या 12 फरवरी को 1,35,926 और 18 सितंबर 2020 को सर्वाधिक 10,17,754 थी। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1,24,29,564 हो गई है। वहीं मृत्युदर 1.23 फीसद हो गई है। देश में सात अगस्त को कोरोना मरीजों की संख्या 20 लाख पार हुई थी। वहीं 50 लाख की संख्या पांच सितंबर और एक करोड़ की संख्या 19 दिसंबर को पार हुई थी। 80 फीसद से अधिक नए मामले देश के 10 राज्यों में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में काफी तेजी से नए मामले बढ़े हैं। कुल नए मामलों में 80.76 फीसद मामले इन्हीं राज्यों के हैं। सर्वाधिक नए मामले वाले 10 राज्य राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में) महाराष्ट्र 61,695 36.39 उत्तर प्रदेश 22,339 7.66 दिल्ली 16,699 7.84 छत्तीसगढ़ 15,526 5.01 कर्नाटक 14,738 11.09 मध्य प्रदेश 10,166 3.73 केरल 8,126 11.97 तमिलनाडु 7,987 9.62 गुजरात 8,152 3.75 राजस्थान 6,658 3.87 महाराष्ट्र में 15 दिन में सक्रिय मामले दोगुने होने की आशंका : उद्धव महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अगले 15 दिन में सक्रिय मामलों की संख्या दोगुनी होने की आशंका जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में मौजूदा 5.64 लाख सक्रिय मामलों की संख्या 30 अप्रैल तक बढ़कर 11.9 लाख हो सकती है। अप्रैल के अंत तक राज्य में आक्सीजन की जरूरत दो हजार मीट्रिक टन हो जाएगी जो अभी 1,200 मीट्रिक टन है। उन्होंने पीएम से कोरोना पीडि़तों के इलाज के लिए आक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति की इजाजत मांगी है। उन्होंने रेमडेसिविर के निर्माण के लिए लाइसेंस जारी करने और कोरोना को प्राकृतिक आपदा घोषित कर राज्य के आपदा फंड इस्तेमाल करने की अनुमति भी मांगी है।

Top News