डॉक्टर सुइसाइड केसः कोर्ट ने आप विधायक को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली दिल्ली की एक कोर्ट ने आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जारवाल और अन्य आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। इससे पहले आज विधायक को संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। बता दें कि पुलिस ने मजिस्ट्रेट से 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। जारवाल को शनिवार को बीएएमएस डॉक्टर के आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि डॉक्टर राजेंद्र भाटी ने बीते 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगा ली थी। दिल्ली पुलिस को उनके आवास से एक सुइसाइड नोट मिला था जिसमें डॉ. भाटी ने आप के देवली विधानसभा से विधायक प्रकाश जारवाल पर परेशान करने का आरोप लगाया गया था। डॉ. भाटी ने सुसाइड नोट में लिखा था कि प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं जिनसे परेशान होकर वह अपनी जान दे रहे हैं। शनिवार को डॉक्टर राजेंद्र भाटी सुइसाइड मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि दोनों को मामले से संबंधित पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

Top News