taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

ज़ी न्यूज का सर्वे, देश ने तय कर लिया है,एनडीए 400 के आसपास, फिर आ रहे हैं मोदी

मदन अरोड़ा।शनिवार को दोपहर बाद 3 बजे लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने जा रही है।इससे पहले ज़ी न्यूज़ और मैट्रीज़ ने एक सर्वे में देश की जनता का मूड क्या है बताया।सर्वे के अनुसार तीसरी बार लगातार मोदी सरकार आ रही है और नेहरू के बाद मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं।यह चुनाव पूर्व का आखिरी सर्वे है।चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी और सर्वे भी प्रतिबंधित हो जाएंगे।सर्वे के अनुसार एनडीए को 390 ,इंडी गठबंधन को 96 जबकि अन्य को 57 सीट मिलने जा रही हैं।तमिलनाडु में भी भाजपा का खाता खुलने जा रहा है।अन्य सर्वों की तरह इस सर्वे में भी यूपी से एनडीए को 80 में से 78 सीट मिल रही हैं और इंडी गठबंधन को 2 जबकि ये दोनों सीट सपा को जा रही हैं और कांग्रेस का खाता नहीं खुल रहा है। भाजपा को राजस्थान में सभी 25,गुजरात की सभी 26,दिल्ली की सभी 7,उत्तराखंड की सभी 5,छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट मिल रही हैं।बिहार में एनडीए को 37 जबकि इंडी को 3।कर्नाटक में एनडीए को 23 और इंडी को 5।झारखंड में एनडीए को 13 और इंडी को 1,तेलंगाना में एनडीए को 5,इंडी को 9 और बीआरएस को 2,आंध्रप्रदेश में एनडीए को 13 जबकि वाई एस आर को 12,केरल में सभी 20 सीट इंडी के दोनों गठबंधनों को।तमिलनाडु में एनडीए को 1, इंडी को 36 और अन्य को 2 सीट मिलती दिख रही हैं।पश्चिम बंगाल में एनडीए को 17 और टीएमसी को 24 और इंडी को 1 सीट।इसी प्रकार जेके में bjp को 2,इंडी को 1 जबकि अन्य को 2 और लद्दाख में भाजपा को 1 सीट मिल सकती है।दादर नगर हवेली में bjp 1,दमन और दीप में bjp को 1,लक्षद्वीप में कांग्रेस को 1सीट,पुंडुचेरी में कांग्रेस को 1,गोवा में bjp को 2 सीट।इसी तरह महाराष्ट्र में एनडीए को 45 और इंडी को 3 सीट,गुजरात की सभी 26 सीट bjp को मिल रही हैं।एमपी में bjp को 28 जबकि कांग्रेस को 1 सीट,छत्तीसगढ़ में bjp को सभी 11 सीट जाती दिख रही हैं।ओडिशा में bjp को 11 जबकि बीजेडी को 10 सीट मिल रही हैं।इस तरह पूर्वोत्तर की 11 में से एनडीए को 10 और इंडी को 1 सीट,असम की 11 सीट एनडीए जबकि इंडी 1 और अन्य को 2 सीट जा रही हैं।दिल्ली की सभी 7 सीट bjp के खाते में जा रही हैं।जबकि कांग्रेस और आप को शून्य मिल रहा है।हरियाणा की 9 सीट bjp जबकि 1 सीट कांग्रेस को मिल रही है।चंडीगढ़ की सीट पर भी bjp का कब्जा बरक़रार रहेगा।हिमाचल की 3 सीट bjp और 1 सीट कांग्रेस को मिल रही है।उत्तराखंड की सभी 5 और राजस्थान की भी सभी 25 सीट एक बार फिर bjp को जा रही हैं।पंजाब की 13 सीट में से 3 एनडीए,इंडी 8,अकाली 1 और अन्य को 1 सीट मिल रही है। इसी तरह दिल्ली का ताज पहनाने वाली यूपी में 78 सीट एनडीए जबकि 2 सीट सपा को मिल रही हैं।

Top News