taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

NDA में शामिल हुए जयंत चौधरी, कयासों पर लगा विराम, यूपी में I.N.D.I.A. को बड़ा झटका

लखनऊः राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के मुखिया जयंत चौधरी आखिरकार एनडीए में शामिल हो गए। बीते कई दिनों से उनके भाजपा के साथ जाने की अटकलें थीं। चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न की घोषणा के बाद से ये तय माना जा रहा था कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ देंगे और भाजपा नीत एनडीए के साथ चले जाएंगे। अब इस खबर पर मुहर लग गई है। जयंत चौधरी आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ खड़े दिखाई देंगे। इसे लेकर जयंत चौधरी ने कहा कि मैंने अपने सारे विधायकों से बात कर ली है। हमें अल्प समय में यह फैसला लेना पड़ा क्योंकि परिस्थितियां ऐसी थीं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विधायक और कार्यकर्ता इस फैसले में हमारे साथ हैं। बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाने के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा था, 'कोई कसर रहती है? आज मैं किस मुंह से इनकार करूं आपके सवालों का?' मोदी की सराहना करते हुए चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और समर्पण से एक ऐसा निर्णय लिया गया, जो पिछली कोई भी सरकार नहीं ले पाई थी। यह देश के लिए एक बड़ा दिन है। यह मेरे लिए एक भावनात्मक और यादगार क्षण है। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने दूरदर्शिता दिखाते हुए यह निर्णय लिया और (चौधरी चरण सिंह को) भारत रत्न से सम्मानित किया। सम्मान को भाजपा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से जोड़े जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हम चुनाव जीतें या हारें, मैं गठबंधन में जा रहा हूं या नहीं, यह सवाल नहीं है, आज का फैसला पीढ़ियों तक याद रखा जाने वाला फैसला है। अगर यह कांग्रेस पार्टी का बयान है तो मैं इसकी आलोचना करता हूं।”

Top News