taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

दिल्ली कांग्रेस ने अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर भाजपा मुख्यालय के पास किया प्रदर्शन

नयी दिल्ली,कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित नगर निगमों द्वारा चलाये गये अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ रविवार को यहां डीडीयू मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़ने के दौरान पुलिस ने अवरोधकों (बैरिकेड्स) पर रोक दिया। दिल्ली कांग्रेस के नेता परवेज़ आलम ने कहा, ''दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगम गरीब लोगों के घरों और दुकानों को गिराने के लिए ये अभियान चला रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता इसके बंद होने तक विरोध करते रहेंगे।'' दक्षिणी और उत्तर नगर निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया हुआ है। दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग में इस सप्ताह की शुरुआत में ऐसे ही एक अभियान के दौरान निगमकर्मियों को स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों द्वारा कथित तौर पर स्थापित किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए पार्टी शासित नगर निगमों को पत्र लिखा है।

Top News