taaja khabar..लुधियाना से आप के कैंडिडेट सुशील कुमार रिंकू बीजेपी में शामिल, एक विधायक भी बने भाजपाई..चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को जारी किया नोटिस, महिलाओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी..राजस्थान के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी:पीएम मोदी समेत 10 केंद्रीय मंत्री उतरेंगे चुनावी मैदान में; इनमें 5 सीएम, राजे, राठौड़ और पूनिया भी शामिल..दिल्ली हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को राहत नहीं, अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 24 गिरफ्तार

गुड़गांव शहर के पॉश इलाके सुशांत लोक फेज-3 में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने शनिवार आधी रात छापेमारी कर 6 लड़कियों समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया। एनसीआर के शहरों के साथ ही बेंगलुरु और पंजाब से भी युवक अय्याशी के लिए पहुंचे थे। 60 हजार रुपये में किराये पर लिए गए घर में जिस्मफरोशी का कालाधंधा चल रहा था। गिरफ्तार हुईं लड़कियां दिल्ली के सुल्तानपुरी, प्रीतमपुरा, रोहिणी और तुगलकाबाद की हैं। जो युवक पकड़े गए हैं, वे बिजनसमैन, इंजीनियर और एमएनसी (मल्टीनैशनल कंपनी) के अधिकारी हैं। पुलिस को देखकर 2 आरोपी भाग गए। बाकी सभी को रविवार सुबह जेल भेजा गया। डीसीपी ईस्ट के आदेश पर एक महिला इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने सुशांत लोक फेज-3 के एक मकान में शनिवार रात में छापेमारी की। आरोप है कि पुलिस टीम को देखकर राजीव यादव और गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस ने घर से 6 युवतियों सहित 24 को अरेस्ट किया। इनमें से कुछ आपत्तिजनक हालात में थे। घर से पुलिस ने कुछ सामान भी बरामद किया। गिरफ्तार युवतियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। इनके अलावा 18 युवकों में से गुड़गांव, पंजाब, बेंगलुरु व गाजियाबाद के रहने वाले थे। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि राजीव यादव ने यह मकान किराये पर ले रखा था। हर महीने 60 हजार रुपये किराया दिया जाता था। गुरमीत सिंह नाम का व्यक्ति यहां पर लड़कियां लेकर आता था। चौकीदार के तौर पर नेपाल निवासी भोजराज को रखा गया था। सेक्टर-56 थाने लाए गए गिरफ्तार आरोपित पुलिस देर रात सभी युवक-युवतियों को लेकर सेक्टर 56 थाना आई। यहां से सभी के खिलाफ महिला इंस्पेक्टर राजबाला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। इसके बाद युवतियों को सेक्टर-51 के महिला थाने के लॉकअप में बंद किया गया। युवकों से सेक्टर-56 थाने के लॉकअप में रखा गया। रविवार सुबह सभी के खिलाफ केस दर्ज करके ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। सेक्टर-56 के थाना प्रभारी, आनंद सिंह दांगी का कहना है कि 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जो गिरफ्तार हुए हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कितने समय से देह व्यापार चल रहा था, यह अभी जांच की जा रही है।

Top News