taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

सोनिया गांधी का सरकार पर निशाना, बोलीं- विशाल बहुमत पर भी राजीव जी ने डराया-धमकाया नहीं

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि राजीव गांधी को विशाल बहुमत मिला था लेकिन उन्होंने इस ताकत का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए कभी नहीं किया। सोनिया ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर इशारों में निशाना साधते हुए कहा, 'राजीव गांधी विशाल बहुमत से जीत कर आए थे लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल लोगों को डराने धमकाने के लिए नहीं किया।' सोनिया की यह टिप्पणी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में आई है। दरअसल, सीबीआई ने चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। चिदंबरम ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा करार दिया और कहा कि वह आशा करते हैं कि जांच एजेंसियां कानून का सम्मान करेंगी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए सोनिया ने कहा, 'राजीव गांधी मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प रखते थे।' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर देश के कोने कोने तक जाकर यह संदेश दिया कि भारत की विविधता का उत्सव मनाकर ही देश को मजबूत बना सकते हैं।' सोनिया गांधी ने कहा, ' राजीव जी ने खेती में भी विज्ञान और तकनीक का उपयोग करके देश को सशक्त बनाया। उनकी कल्पना का भारत अनेकता और एकता को एक साथ रखने वाला भारत था। 1986 में राजीव गांधी जी ने शिक्षा नीति लाकर देश की शिक्षा को नई दिशा दी। राजीव जी द्वारा स्थापित जवाहर नवोदय विद्यालय आज देश का गौरव हैं, जहाँ असंख्य ग्रामीण बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।'

Top News