taaja khabar..हनुमानगढ़ जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुईं पूर्व सीएम राजे:भाजपा प्रत्याशी अमित सहू के लिए मांगे वोट..महाराष्ट्र पंचायत चुनाव: 600+ सीटें जीतकर बीजेपी नंबर वन, बारामती में चाचा शरद पर भारी पड़े अजित पवार..हिज्‍बुल्‍लाह ने अगर किया इजरायल पर हमला तो हम देंगे इसका जवाब...अमेरिका ने दी ईरान को खुली धमकी..भारत ने निभाया पड़ोसी धर्म तो गदगद हुआ नेपाल, राजदूत ने दिल खोलकर की मोदी सरकार की तारीफ..

कांग्रेस नेता अश्विनी शेखड़ी BJP में शामिल होंगे:नवजोत सिद्धू के करीबी

अमृतसर,सुनील जाखड़ की प्रधानगी में भाजपा की पंजाब इकाई में एक और कांग्रेस नेता का नाम आज जुड़ने जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि माझा की राजनीति में सक्रिय रहे पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी आज भाजपा जॉइन कर सकते हैं। उनकी जॉइनिंग से पहले ही विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सेखड़ी पर तंज कस दिया है। प्रताप बाजवा ने ट्वीट करके कहा- बसंती के टांगे में सवार होने के लिए एक और सवारी आज दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के टांगा स्टेशन पर पहुंच रही है। अश्वनी सेखड़ी वाशिंग मशीन के लिए तैयार. पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी की बात करें तो वह 4 बार बटाला से MLA रहे और माझा की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। आज गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। कभी नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी रहे और हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिला दिखने वाले सेखड़ी कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। राजा वड़िंग से हैं नाराज सेखड़ी की बात करें तो वह नवजोत सिंह सिद्धू गुट के माने जाते हैं। सिद्धू के प्रधान बनने, रिजाइन और अब भी वह सिद्धू के करीब ही देखे जाते रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग​​​​​​​ की तरफ से सिद्धू के करीबियों से किनारा किए जाने का असर सेखड़ी पर भी दिखा। वड़िंग द्वारा उन्हें लगातार नजर-अंदाज किया जा रहा था। यही कारण है कि वह पार्टी छोड़ जा रहे हैं। सेखड़ी का राजनीतिक सफर सेखड़ी ने पहली बार 1985 में बटाला से पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा। वह 2002 और 2012 में बटाला से फिर से चुने गए। 2002 में, उन्हें पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री नियुक्त किया गया। 2009 में, उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया । वह उन 42 कांग्रेस विधायकों में से एक थे, जिन्होंने पंजाब में सतलज-यमुना लिंक (SYL) नहर को असंवैधानिक करार देते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में अपना इस्तीफा सौंप दिया था। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने बटाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन आम आदमी पार्टी के अमनशेर सिंह से चुनाव हार गए ।

Top News