taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

कमीशनखोरी के आरोप में डॉ. विजय सिंगला?, भगवंत मान कैबिनेट से बर्खास्त,

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में आप सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला (Dr Vijay Singla sacked) को बर्खास्त कर दिया। ऐंटी करप्शन ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। भगवंत मान सरकार का यह कदम बेहद साहसी बताया जा रहा है। सिंगला पर पंजाब के स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप है। भगवंत मान ने इसकी जांच कराकर स्वास्थ्य मंत्री को पद से बर्खास्त कर दिया। विजय सिंगला पेशे से डेंटिस्ट रहे हैं। वह मानसा सीट पर सिद्धू मूसेवाला को हराकर विधायक चुने गए थे। आगे पढ़िए, डॉ. विजय सिंगला के बारे में- कौन हैं डॉ. विजय सिंगला? उम्र -52 साल निर्वाचन क्षेत्र - मानसा शिक्षा- साल 1992 में पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी से डेंटल सर्जरी में ग्रैजुएशन पेशा- डेंटल सर्जन संपत्ति- 6.5 करोड़ 6.5 करोड़ की संपत्ति के मालिक सिंगला डॉ. विजय सिंगला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में लोकप्रिय पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला को मानसा सीट से 63,323 वोटों से हराया था। उन्होंने डेंटल सर्जरी में ग्रैजुएशन किया है। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं और शहर में डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। सिंगला करीब सात साल पहले आप में शामिल हुए थे। डॉ. विजय सिंगला के पास कुल 6.5 करोड़ की संपत्ति है। 19 मार्च को ली मंत्री पद की शपथ मानसा सीट पर आम आदमी पार्टी की लहर के बीच कांग्रेस का स्टार फैक्टर काम नहीं आया और डॉ. विजय सिंगला ने पंजाबी गायक को हराया। डॉ. विजय सिंगला ने 19 मार्च को पंजाब में मंत्री पद की शपथ ली थी। वह पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे। सिंगला पर आरोप और उसकी जांच डॉ. सिंगला पर आरोप है क‍ि वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1 फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे। पंजाब सीएमओ के अनुसार पुख्ता सबूतों के आधार पर उन्‍हें पद से हटाया गया है। इसकी शिकायत जब सीएम भगवंत मान तक पहुंची तो उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच कराई। सिंगला को तलब कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी गलती मान ली। इसके बाद उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया। भगवंत मान ने कहा कि अगर वह चाहते तो इस केस को दबा देते लेकिन इससे लोगों का भरोसा उठ जाता। पुलिस को डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए गए।

Top News