सुखजिंदर सिंह रंधावा का पंजाब का नया सीएम बनना तय, दो उपमुख्यमंत्री बनेंगे
चंडीगढ़/नई दिल्ली,पंजाब के नए मुख्यमंत्री का फैसला आज हाे जाने की संभावना है। सुखजिंदर सिंह रंधावा का पंजाब के नया सीएम बनना लगभग तय हाे गया है। बताया जाता है कि कांग्रेस विधायकों की बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम पर सहमति हो गई और उनका नाम आलाकमान को भेज दिया गया है। वीडियो कांन्फ्रेंसिंग से भी सोनिया गांधी को विधायक दल के फैसले के बारे में बता दिया गया। वह आज ही शपथ ले सकते हैं। बताया जाता है कि जातीय समीकरण काे साधने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके लिए अरुणा चौधरी व भारत भूषण आशु के नाम चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। रंधावा के घर पर कांग्रेस विधायकों का तांता लगा हुआ है।
अरुणा चौधरी और भारत भूषण आशु बनाए जा सकते हैं उपमुख्यमंत्री
सुखजिंदर सिंह रंधावा 2017 में तीसरी बार विधायक बने थे। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में जेल एवं सहकारिता मंत्री थे। वह पंजाब के डेरा बाबा नानक से कांग्रेस विधायक रहे हैं। वह कभी कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी थे, लेकिन बाद में उनसे बगावत कर दी। नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद रंधावा ने तीन अन्य मंत्रियों तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी और सुखबिंदर सिंह सरकारिया के साथ मिलकर कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा बुलुद कर दिया।
बताया जाता है कि रंधावा के सीएम बनने पर उपमुख्यमंत्री के रूप में दीनानगर की कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी और लुधियाना वेस्ट से कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु उपमुख्यमंत्री बनेंगे। दोनों कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट में भी मंत्री थे।
विधायक दल की बैठक के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा ही कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके बुजुर्ग हैं और फैमली के हेड हैं। जो बहुत बोलता है वो काम नहीं करता है। रंधावा ने कहा कि वह कैप्टन के साथ 2002 से साथ रहे हैं और उम्मीद है आगे भी रहेंगे। दूसरी ओर, तृप्त राजिंदर बाजवा,परगट सिंह और मोहम्मद मुस्तफा रंधावा के घर पहुंचे।
कांग्रेस विधायक प्रीतम कोटभाई ने कहा कि विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने राज्य के अगले सीएम के लिए सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम काे समर्थन किया और इसे आलाकमान को भेजा गया है। इससे पहले अंबिका सोनी के इन्कार के बाद मामला फिर उलझ गया था। इसके बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने पार्टी विधायकों से फिर से रायशुमारी की। इसमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे रहा। बताया जाता है कि विधायकों से जो फीडबैक लिया गया है उसमें करीब 40 विधायकों ने सुनील जाखड़ के पक्ष में सहमति दी। दूसरे नंबर पर सुखजिंदर रंधावा रहे। उनके लिए 20 विधायकों ने सहमति दी। तीसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू रहे और करीब 12 विधायकाें ने उनको नया सीएम बनाने का समर्थन किया।
इससे पहले अंबिका सोनी का नाम लगभग तय हो गया था, लेकिन उन्होंने इस पेशकश से इन्कार कर दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि उन्होंने यह पद लेने से इन्कार कर दिया है। मेरे विचार से किसी सिख को सीएम होना चाहएि। इन सबके बीच बताया जा रहा है कि उनको मनाने की कोशिशें जारी हैं। वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंची हैं। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नए नेता व सीएम के लिए कल तक सुनील जाखड़ का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन देर रात पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी का नाम भी चर्चाओं में आ गया।
बाद में यह बात सामने आई कि अंबिका साेनी ने स्वास्थ्य कारणाें का हवाला देते हुए आलाकमान से पंजाब सीएम पद के लिए इन्कार कर दिया है। अंबिका सोनी ने भी रविवार दोपहर पंजाब के सीएम पद को स्वीकार करने से इन्कार करने की बात कही। हालांकि वह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर उनसे मिलने पहुंचीं। बताया जा रहा है पंजाब में नेताओं के बीच खींचतान को देखते हुए हाईकमान अंबिका सोनी को सीएम बनाना चाहती है। अंबिका सोनी से पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत व चंडीगढ़ पहुंचे दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों अजय माकन और हरीश राय चौधरी ने भी बात की है।
अब नए सीएम के लिए सभी की निगाहें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिक गई हैं। उधर रविवार को पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने त्यागपत्र दिया। दूसरी ओर, आज होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में सीएम पद का मामला उलझता दिख रहा है। यह भी चर्चा है कि अंबिका साेनी को फिर से मनाने की काेशिश की जा रही है।
-
जबलपुर के न्यू लाइफ हॉस्पिटल में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, कई झुलसे
-
कांग्रेस, टीएमसी और AAP भ्रष्टाचार के तीन चेहरे हैं', करप्शन को लेकर विरोधियों पर जमकर बरसी बीजेपी
-
अभी चुनाव हों तो दक्षिण में बीजेपी की बढ़ेंगी लोकसभा सीटें?
-
लोकायुक्त ने विद्यालय कक्ष के निर्माण में कथित अनियमितता पर दिल्ली के मुख्य सचिव से जवाब मांगा
-
सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत : अदालत
-
भाजपा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया
-
बार मालिक का आया बयान, स्मृति इरानी की बेटी पर आरोप लगाकर बुरी फंसी कांग्रेस!
-
शराब नीति पर क्यों पलट गई केजरीवाल सरकार, जानें आबकारी नीति पर क्या बोले मनीष सिसोदिया
-
शराब सिर्फ सरकारी ठेकों पर बिकेगी, दाम भी ज्यादा! दिल्ली में 1 अगस्त से क्या-क्या बदल जाएगा?
-
भोला यादव की डायरी से खुलेगा हर 'राज'?, भांजी ने बताया CBI की टीम क्या-क्या लेकर गई
-
'आपराधिक बैकग्राउंड वाले शख्स को मंत्री पद पर रखना चाहिए'?, सत्येंद्र जैन पर सीएम केजरीवाल को क्या नसीहत दे गया दिल्ली हाई कोर्ट
-
पीएमएलए पर अदालत के फैसले से सभी संदेह दूर, मामलों के निर्धारण में सरकार की कोई भूमिका नहीं: रीजीजू
-
नेशनल हेरल्ड में सोनिया गांधी से पूछताछ पूरी, अब मुकदमे की तैयारी में ईडी?
-
राज्यसभा के तीन सदस्य अशोभनीय आचरण के कारण निलंबित
-
भाजपा ने अधीर चौधरी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा
-
सत्येंद्र जैन को केंद्र सरकार के अस्पताल में स्थानांतरित करने की याचिका पर सुनवाई करेगी अदालत
-
सिब्बल, सिंघवी, रोहतगी... किसी की नहीं चली, जजों ने सिखाया संविधान की प्रस्तावना का पाठ
-
प्रवीण नेत्तारु मर्डर में आरोपी जाकिर और शफीक गिरफ्तार, PFI लिंक की भी जांच शुरू
-
संसद में स्मृति का गुस्सा, आज अपने एक ही भाषण से इरानी ने कांग्रेस से कर लिया हिसाब बराबर
-
इतने गुस्से में पहली बार दिखीं सोनिया! तमतमाया चेहरा बता रहा था गहरे चुभे हैं स्मृति के बोल