महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार, अकेले मुंबई में 30 हजार से ज्यादा मामले

मुंबई महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण कहर बरपाने लगा है। गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3041 नए केस सामने आए। इसके चलते राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50,231 तक पहुंच गई। वहीं पूरे राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी से कुल 58 लोगों की मौत भी हुई है। इससे राज्य में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1635 हो गया है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3041 नए मरीजों के आने के साथ ही गुरुवार को बढ़कर 50,231 हो गई है। राज्य में मौजूदा समय में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 33,988 है। इसके अलवा मुंबई में अब कुल मरीजों की संख्या 30,542 तक पहुंच गई है। वहीं मुंबई में अब तक कुल 988 लोगों की मौत भी हो चुकी है। पूरे राज्य में ठीक होने वालों की संख्या अब 14,600 के करीब पहुंच गई है। देश में बढ़ी संक्रमण की रफ्तार दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1.31 लाख के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस मरीज़ों की कुल संख्या 1,31,868 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 3867 लोगों की मौत हो चुकी है।

Top News