taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

जापान के तट पर जहाज में फंसे भारतीयों के लेकर ऐक्टिव हुई सरकार, मदद पहुंचाने के प्रयास तेज

नई दिल्ली जापान के तट पर खड़े जहाज 'डायमंड प्रिंसेस' में फंसे भारतीयों को लेकर सरकार ऐक्टिव हो गई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वह जहाज में मौजूद चालक दल और यात्रियों के लगातार संपर्क में है। जापानी अधिकारियों की मदद से उन तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। विदेश मंत्री ने कहा, 'जापान में हमारा दूतावास योकोहामा के पास खड़े डायमंड प्रिंसेस के क्रू मेंबर्स और यात्रियों के लगातार संपर्क में है। यात्रिओं और क्रू मेंबर्स को जापानी अधिकारियों के द्वारा अलग रखा गया है।' इस जहाज में क्रू मेंबर समेत 138 भारतीय फंसे हैं। बुधवार को चालक दल के भारतीय सदस्यों में से दो के नमूने जांच में करॉना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जापान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को यह जानकारी दी थी। जापानी अधिकारियों के मुताबिक जहाज में सवार 174 लोग करॉना वायरस से संक्रमित हैं। क्रूज पर 3,711 लोग सवार हैं। यह पिछले सप्ताह की शुरुआत में जापान के तट पर पहुंचा था। जहाज से हॉन्ग कॉन्ग में उतरने वाले एक यात्री के करॉना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद जापान ने क्रूज को तट पर ही रोक दिया है। जहाज पर कुल 138 भारतीय मौजूद हैं, जिनमें यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल हैं। दूतावास ने एक बयान में कहा है, 'करॉना वायरस संक्रमण के संदेह में जापानी अधिकारियों ने जहाज को 19 फरवरी, 2020 से ही अलग रखा हुआ है। अभी तक चालक दल के दो भारतीय सदस्यों सहित 174 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’ करॉना से चीन हुबेई में एक दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत चीन के हुबेई प्रांत में बुधवार को करॉना वायरस से एक ही दिन में रेकॉर्ड 242 लोगों की मौत हो गई और इसके करीब 15,000 नए मामले सामने आए। चीन के स्वास्थ्य आयोग के अनुसार बुधवार को हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के 14,840 नए मामले सामने आए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार प्रांत में बुधवार को इससे रेकॉर्ड 242 लोगों की जान चली गई। प्रांत में इसके 48,206 मामलों की पुष्टि होने से इसके तेजी से फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है। चीन को देश भर में इससे जुड़े मामलों के आंकड़े गुरुवार को जारी करने हैं। चीन में बुधवार तक घातक करॉना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,115 हो गई और इसके अभी तक 44,763 मामले सामने आए थे।

Top News