taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

कश्मीर पर भारत को रूस का साथ, राजदूत बोले- 'भारत का आंतरिक मामला, हमें शक नहीं'

नई दिल्ली केंद्र सरकार के आर्टिकल 370 समाप्त किए जाने के फैसले पर भारत को कई देशों से भरपूर समर्थन मिल रहा है। अब रूस के राजदूत ने भारत के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि हमें कभी इस पर शक नहीं था। रूस के राजदूत ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है और यह भारत के संविधान के अंतर्गत आता है। कश्मीर पर फैसला भारत का आंतरिक मामला भारत में रूस के राजदूत निकोल कुदशेव ने विदेशी राजदूतों के कश्मीर दौरे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि कश्मीर के हालात का जायजा लेने के लिए मुझे वहां जाने की जरूरत है। जहां तक जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार का फैसला है यह आपका (भारत) आंतरिक मामला है। यह भारत के संविधान के तहत आता है और उसी आधार पर इसका फैसला होना चाहिए।' कश्मीर को लेकर रूस को भारत पर शक नहीं कुछ दिन पहले ही विदेशी राजदूतों ने कश्मीर का दौरा किया था। इस पर पूछे सवाल पर कुशदेव ने कहा, 'जिन्हें कश्मीर के हालात की चिंता है और जिन्हें कश्मीर की परिस्थितियों को लेकर शक है, वह वहां जाकर खुद देख सकते हैं। अगर वह कश्मीर जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। वो लोग वहां जाकर खुद हालात का जायजा ले सकते हैं। हमने कभी ऐसा (कश्मीर) कोई संदेह जाहिर नहीं किया है।

Top News