taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

कलराज मिश्र बने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, आचार्य देवब्रत को भेजा गया गुजरात

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजारत ट्रांसफर कर दिया है। यानी, आचार्य देवब्रत अब गुजरात के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली की जगह लेंगे। गुजरात में उनकी जगह बीजेपी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। ओपी कोहली 16 जुलाई, 2014 को गुजरात के राज्यपाल बनाए गए थे जबकि आचार्य देवब्रत 12 अगस्त, 2015 से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पद संभाल रहे थे। वहीं, कलराज मिश्रा बीजेपी के वरिष्ठ दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाते हैं। उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार के 2014 से 19 के पहले कार्यकाल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था। हालांकि, उन्होंने 75 वर्ष की उम्र पार करने पर 2017 में ही पद मंत्री पद छोड़ दिया था। इस दौरान उन्होंने संसद में उत्तर प्रदेश के देवरिया लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया था। मिश्र ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। गौरतलब है कि भारत के संघीय ढांचे में राज्यपाल का पद संवैधानिक होता है। संविधान के भाग 6 में राज्य की शासन व्यवस्था का प्रावधान है जो जम्मू-कश्मीर को छोड़ सभी राज्यों के लिए लागू होता है। राष्ट्रपति केंद्र सरकार की सलाह पर राज्यों में राज्यपाल जबकि केंद्रशासित प्रदेशों में उप राज्यपाल की नियुक्ति करते हैं। किसी राज्य में गवर्नर की स्थिति वही होती है जो केंद्र में प्रेजिडेंट की। यानी, गवर्नर राज्य की कार्यपालिका के प्रमुख होते हैं। वे राज्य मंत्रिपरिषद की सलाह पर कार्य करते हैं। राज्यपाल राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के पदेन कुलाधिपति भी होते हैं।

Top News