taaja khabar..लुधियाना से आप के कैंडिडेट सुशील कुमार रिंकू बीजेपी में शामिल, एक विधायक भी बने भाजपाई..चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को जारी किया नोटिस, महिलाओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी..राजस्थान के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी:पीएम मोदी समेत 10 केंद्रीय मंत्री उतरेंगे चुनावी मैदान में; इनमें 5 सीएम, राजे, राठौड़ और पूनिया भी शामिल..दिल्ली हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को राहत नहीं, अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी

किसान आंदोलन- चौथा दिन, शंभू बॉर्डर पर हंगामा:किसान नेता पर FIR; एक किसान और SI की मौत

अंबाला,पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच का आज (16 फरवरी) चौथा दिन है। शंभू बॉर्डर पर आज फिर हंगामा हुआ। किसानों ने बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले बरसा दिए। शरीर पर गोले फटने की वजह से कई किसानों को चोटें आई हैं। उधर, अंबाला में तैनात GRP के SI हीरालाल की मौत हो गई। इसकी वजह आंसू गैस के गोले से दम घुटना बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह शंभू बॉर्डर पर धरने में आए गुरदासपुर के किसान ज्ञान सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। खनौरी बॉर्डर पर पुलिस पर हमला करने के आरोप में किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ समेत 6 पर FIR दर्ज की गई है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने आज ग्रामीण भारत बंद बुलाया। इसमें गांवों में दुकानें बंद करने और किसानों के खेतों में काम न करने को कहा गया। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में 4 बजे तक बाजार बंद रहे। रोडवेज की बसें नहीं चलीं। राजस्थान में हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर रहा। BKU (चढ़ूनी) के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के कई टोल नाकों को 12 से 3 बजे तक फ्री कराया। पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने आंदोलन में शामिल होने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि कल(शनिवार) से 2 दिन के लिए पंजाब के सभी टोल फ्री कराए जाएंगे। इसके अलावा भाजपा नेता पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और केवल ढिल्लो के घर का घेराव करेंगे। वहीं, गुरुवार 15 फरवरी को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत ​भी बेनतीजा रही। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया। जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे। किसान नेता एमएसपी गारंटी पर अड़े रहे। मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। अब रविवार 18 फरवरी शाम 6 बजे फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है। किसान आंदोलन को लेकर पंजाब के भाजपा नेता रवि ग्रेवाल ने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को BJP की प्राथमिक सदस्यता और मोगा जिले की धर्मकोट विधानसभा के संयोजक के पद से इस्तीफा भेजा। ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब के किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार ने पहले तो किसानों को पंजाब-हरियाणा की सीमा पर रोक दिया। वहीं, अब शांतमयी प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं।

Top News