taaja khabar..हनुमानगढ़ जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुईं पूर्व सीएम राजे:भाजपा प्रत्याशी अमित सहू के लिए मांगे वोट..महाराष्ट्र पंचायत चुनाव: 600+ सीटें जीतकर बीजेपी नंबर वन, बारामती में चाचा शरद पर भारी पड़े अजित पवार..हिज्‍बुल्‍लाह ने अगर किया इजरायल पर हमला तो हम देंगे इसका जवाब...अमेरिका ने दी ईरान को खुली धमकी..भारत ने निभाया पड़ोसी धर्म तो गदगद हुआ नेपाल, राजदूत ने दिल खोलकर की मोदी सरकार की तारीफ..

मोदी बोले- जनता को लूटने वाले मगरमच्छों को नहीं छोड़ेंगे,. हिंदुत्व के मुद्दे पर PM मोदी ने खूब सुनाया

उदयपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान विधानसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने के बाद आज पहली सभा को संबोधित किया। मोदी ने कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था सहित महिला अपराधों पर जमकर घेरा। झीलों की नगरी उदयपुर शहर में उन्होंने अपने चित परिचित अंदाज में कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत उदयपुर भूमि और मेवाड़ भूमि के बड़े मंदिरों को प्रणाम कर की। इसके बाद उन्होंने महाराणा प्रताप, गोविंद गुरू रानी पद्मिनी, रानी कर्णावति, मीरा और पन्ना धाय को याद करते हुए अपनी बात को आगे बढ़ाया। पीएम मोदी ने कहा कि यह धरती वीरों की धरती है। इसकी पहचान पन्ना धाय और मीरा से है। पन्ना धाय वो हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्य के पालन के लिए अपनी संतान का बलिदान देने के लिए एक क्षण भी नहीं लगाया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिला अपराधों की बात करो तो कांग्रेस के मंत्री राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताते हैं। कांग्रेस वालों डूब मरो। इस कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार की हद पार कर दी है। हम वादा करते हैं कि जनता को लूटने वाली बड़ी मछली ही नहीं, मगरमच्छों को भी नहीं छोड़ेंगे। कृषि मंडी में हुई सभा में मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में राजस्थान के लोगों के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली वारदातें हो रही हैं। उदयपुर में कन्हैयालाल के साथ आतंकी घटना राजस्थान सरकार पर बहुत बड़ा दाग है। यह घटना इसलिए हुई क्योंकि यहां आतंकियों के साथ सहानुभूति रखने वाली कांग्रेस की सरकार है। पीएम मोदी ने कहा कि मेवाड़ की माटी देश के मस्तक पर तिलक की तरह है। लेकिन जब जब इस धरती को कांग्रेस की नजर लगी है। तब तब इसके स्वामिमान को चोट पहुंची है। पीएम मोदी ने इसके बाद कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हो रही है। पीएम ने कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल जी के साथ आतंकी घटना कांग्रेस के लिए बड़ा दाग है। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी बर्बरता पूर्ण घटना उदयपुर में इसलिए हुई क्योंकि यहां आंतकवादियों के साथ सहानभूति रखने वाली कांग्रेस सरकार है। मोदी के भाषण की बड़ी बातें... 1. कांग्रेस के नेता डूब मरो कांग्रेस की सरकार महिला अपराधों पर नकेल कसने में नकारा साबित हुई है और कांग्रेस के मंत्री इसे राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताते हैं। डूब मरो कांग्रेस वालों। कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं ही नहीं, पुरुषों का भी अपमान किया है, क्योंकि यहां के पुरुष बहन-बेटियों के लिए जान देने वाले हैं। 2. बहन-बेटियां खेत-खलिहान जाने से डरने लगी हैं कानून व्यवस्था की यह स्थिति हो गई है कि बहन-बेटियां खेत-खलिहान जाने से डरने लगी हैं। कोई छात्रा घर से निकलने के बाद सुरक्षित महसूस नहीं करती। बहन-बेटियों पर अत्याचार तब ही रुकेगा, जब यहां से कांग्रेस की विदाई होगी। यह मोदी की गारंटी है कि भाजपा राज में हर बहन-बेटी को सुरक्षित वातावरण और सम्मान मिलेगा। 3. पांच साल कुर्सी में उलझी रही कांग्रेस की सरकार पांच साल इसी में उलझी रही कि अब कुर्सी पर कौन बैठेगा? कुर्सी कौन खींच लेगा? अब कुर्सी बचाने के लिए क्या करना पड़ेगा? कुर्सी की इस लड़ाई में कांग्रेस ने जनता के मुद्दों की परवाह नहीं की। 4. कांग्रेस झूठे वादे लेकर आई कांग्रेस ने राजस्थान के गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए कुछ नहीं किया। अब चुनाव आए हैं तो झूठे वादे लेकर आ गई है। जहां कांग्रेस सरकार है, वहां इन झूठे वादों का हाल देख रहे हैं। कांग्रेस की हर योजना में एक धोखा जरूर होता है। उन्होंने मिडिल क्लास को राहत देने का वादा किया था, लेकिन पेट्रोल-डीजल पर रिकॉर्ड टैक्स वसूल कर रही है। 5. फ्री बिजली की बजाय 10 गुना पैसा वसूल रहे हैं कांग्रेस ने फ्री बिजली का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय बकाया बिल के नाम पर 10 गुना पैसा वसूल रहे हैं। ये सिर्फ कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरने के लिए काम कर रहे हैं। यह कांग्रेस के नेता खुद बोल रहे हैं कि यहां ऐसी लूट मची है कि ऐसा कहीं और नहीं है। राजस्थान में सचिवालय से सोना बरामद हो रहा है, अब यह आलू से बना सोना है या जेब काटकर बना सोना है? यहां के सीएम के नजदीकी अफसर एक साल में दो-दो दर्जन फ्लैट खरीद ले रहे हैं। 6. जिन्होंने राजस्थान को लूटा, उन्हें लौटाना पड़ेगा भाजपा सरकार आई तो हर भ्रष्टाचारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जिन्होंने राजस्थान को लूटा है, उन्हें लौटाना ही पड़ेगा। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहा हूं तो जो जमानत पर घूम रहे हैं, उनका बुखार नहीं उतरता है। वे सुबह-शाम मोदी-मोदी करते रहते हैं। 7. जनता को लूटने वाले बड़े मगरमच्छों को नहीं छोड़ेंगे लोग कहते हैं कि राजस्थान में छोटी मछली ही पकड़ी जाती है, बड़ी मछली नहीं। हम छोटी-बड़ी मछली के साथ जनता को लूटने वाले मगरमच्छों को भी नहीं छोड़ेंगे। सरकार बनने के बाद कांग्रेस के भ्रष्टाचार को बेनकाब करने वाली हर लाल डायरी बाहर आकर रहेगी। 8. पेपर लीक माफिया को बढ़ावा दिया अपनी तिजोरी भरने के लिए कांग्रेस ने पेपर लीक माफियाओं को बढ़ावा दिया। उन्हें युवाओं की चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ एक युवराज की चिंता है। भाजपा राजस्थान में पारदर्शी तरीके से परीक्षा लेने और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। 9. रामनवमी पर प्रतिबंध लगाया और आतंकी संगठन की रैली निकलने दी आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस राजस्थान को तबाह करके मानेगी। इन्होंने राम नवमी और कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया और आतंकी संगठन पीएफआई की रैली निकलने दी। राजस्थान के कितने ही क्षेत्रों में अब गरीबों के पलायन की खबरें आने लगी हैं, कांग्रेस सरकार रही तो यह और बढ़ेगा।

Top News