taaja khabar..हनुमानगढ़ जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुईं पूर्व सीएम राजे:भाजपा प्रत्याशी अमित सहू के लिए मांगे वोट..महाराष्ट्र पंचायत चुनाव: 600+ सीटें जीतकर बीजेपी नंबर वन, बारामती में चाचा शरद पर भारी पड़े अजित पवार..हिज्‍बुल्‍लाह ने अगर किया इजरायल पर हमला तो हम देंगे इसका जवाब...अमेरिका ने दी ईरान को खुली धमकी..भारत ने निभाया पड़ोसी धर्म तो गदगद हुआ नेपाल, राजदूत ने दिल खोलकर की मोदी सरकार की तारीफ..

नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय बने कांग्रेस के नए यूपी अध्यक्ष

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति का नए अध्यक्ष का इंतजार खत्म हो गया है। वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। बीजेपी से अपना राजनैतिक करियर शुरु करने वाले अजय राय पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। साल 2014 और साल 2019 में दोनों ही बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ा था। हालांकि, दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अजय राय साल 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव भी जीतने में नाकाम रहे थे लेकिन फिर भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। वह लंबे समय से पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। अजय राय अब तक 5 बार विधायक बन चुके हैं।

Top News