राजनाथ सिंह बोले- सैन्य आधुनिकीकरण पर है फोकस, बढ़ रही सैन्य उपकरणों की मांग; जानें और क्या बोले रक्षा मंत्री
नई दिल्ली,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वैश्विक सुरक्षा चिंताओं, सीमा विवादों और समुद्री मामलों के महत्व पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि न केवल नई बल्कि स्वदेशी प्रौद्योगिकियां भी समय की मांग हैं। हम उन्नत और स्वदेशी प्रौद्योगिकियों की दिशा में काम कर रहे हैं क्योंकि इन प्रौद्योगिकी वाले देश दुनिया में अपना प्रभुत्व बनाता है। इससे हमारे समग्र विकास में भी मदद मिलेगी।
दिल्ली में आज 'डेयर टू ड्रीम' पुरस्कार विजेताओं और डीआरडीओ (DRDO) के युवा वैज्ञानिकों के अभिनंदन कार्यक्रम के संबोधन में रक्षा मंत्री ने यह बयान दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश अपने सैन्य आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। यही वजह है कि सैन्य उपकरणों की मांग बढ़ रही है।
इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि आज ट्रेड, इकानोमी, संचार, यानी हर क्षेत्र में बदलाव देखा जा रहा है। इनसे दुनिया का कोई कोना अछूता रह जाए, मैं समझता हूं वह संभव नहीं है। दुनिया भर में हो रहे यह बदलाव राष्ट्रों की सुरक्षा को भी उतनी ही बढ़ा रहे हैं।
इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में जो चीज मुझे सबसे अधिक आकर्षित कर रहा है वह है ‘Dare to Dream’ चुनौती। ये तीन शब्द हमारे विजन और मिशन को बहुत साफ तौर से दर्शाते हैं।
उन्होंने कहा कि यह सपने ही हैं, जो साकार होकर दुनिया को नई नई दिशाएं देते गए। ये सपने ही हैं जिन्होंने असंभव सी लगने वाली चीजों को अपनी मुट्ठी में कर लिया। दुनिया की जितनी बड़ी से बड़ी खोज और अविष्कार हैं आप देखेंगे तो पाएंगे कि वे सब किसी न किसी सपने का ही परिणाम है। आगे मंत्री ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने ऐसे भारत का सपना देखा था, जहां बस सुदूर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि लोगों के दिल आपस में मज़बूती से जुड़ें।
इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा कि आज लगभग 60 फीसद युवा आबादी के साथ हमारा देश, दुनिया का सबसे युवा देश है। हमारा युवा न केवल आज की जरूरतों, बल्कि आने वाले कल की आशा और सपने को भी पूरा करने के लिए बिलकुल तैयार है।
-
जबलपुर के न्यू लाइफ हॉस्पिटल में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, कई झुलसे
-
कांग्रेस, टीएमसी और AAP भ्रष्टाचार के तीन चेहरे हैं', करप्शन को लेकर विरोधियों पर जमकर बरसी बीजेपी
-
अभी चुनाव हों तो दक्षिण में बीजेपी की बढ़ेंगी लोकसभा सीटें?
-
लोकायुक्त ने विद्यालय कक्ष के निर्माण में कथित अनियमितता पर दिल्ली के मुख्य सचिव से जवाब मांगा
-
सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत : अदालत
-
भाजपा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया
-
बार मालिक का आया बयान, स्मृति इरानी की बेटी पर आरोप लगाकर बुरी फंसी कांग्रेस!
-
शराब नीति पर क्यों पलट गई केजरीवाल सरकार, जानें आबकारी नीति पर क्या बोले मनीष सिसोदिया
-
शराब सिर्फ सरकारी ठेकों पर बिकेगी, दाम भी ज्यादा! दिल्ली में 1 अगस्त से क्या-क्या बदल जाएगा?
-
भोला यादव की डायरी से खुलेगा हर 'राज'?, भांजी ने बताया CBI की टीम क्या-क्या लेकर गई
-
'आपराधिक बैकग्राउंड वाले शख्स को मंत्री पद पर रखना चाहिए'?, सत्येंद्र जैन पर सीएम केजरीवाल को क्या नसीहत दे गया दिल्ली हाई कोर्ट
-
पीएमएलए पर अदालत के फैसले से सभी संदेह दूर, मामलों के निर्धारण में सरकार की कोई भूमिका नहीं: रीजीजू
-
नेशनल हेरल्ड में सोनिया गांधी से पूछताछ पूरी, अब मुकदमे की तैयारी में ईडी?
-
राज्यसभा के तीन सदस्य अशोभनीय आचरण के कारण निलंबित
-
भाजपा ने अधीर चौधरी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा
-
सत्येंद्र जैन को केंद्र सरकार के अस्पताल में स्थानांतरित करने की याचिका पर सुनवाई करेगी अदालत
-
सिब्बल, सिंघवी, रोहतगी... किसी की नहीं चली, जजों ने सिखाया संविधान की प्रस्तावना का पाठ
-
प्रवीण नेत्तारु मर्डर में आरोपी जाकिर और शफीक गिरफ्तार, PFI लिंक की भी जांच शुरू
-
संसद में स्मृति का गुस्सा, आज अपने एक ही भाषण से इरानी ने कांग्रेस से कर लिया हिसाब बराबर
-
इतने गुस्से में पहली बार दिखीं सोनिया! तमतमाया चेहरा बता रहा था गहरे चुभे हैं स्मृति के बोल