taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

राज्यों के पास अभी बची है वैक्सीन की 3 करोड़ से अधिक डोज, केद्र ने दी जानकारी

नई दिल्ली,केंद्र सरकार ने देश में जारी कोरोना टीकाकरण को लेकर जानकारी दी है। केंद्र सरकार ने कहा है कि अगले तीन दिनों में देश के तमाम राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की 24 लाख डोज मिलने वाली है। रविवार को केंद्र सरकार ने इसकी जानकारी दी। केंद्र ने साथ ही यह भी बताया कि अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास वैक्सीन की 3 करोड़ से अधिक डोज बची हुई है। देश के तमाम राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, तीन करोड़ से अधिक (3,06,34,638) कोरोना वैक्सीन की डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें लागाया जाना बाकी है। इसके अलावा 24,53,080 से अधिक वैक्सीन डोज पाइपलाइन में हैं और अगले 3 दिनों के भीतर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को ये उपलब्ध करा दी जाएंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 29.10 करोड़ (29,10,54,050) से अधिक वैक्सीन की डोज प्रदान की जा चुकी हैं। इसमें से कुल खपत 26,04,19,412 डोज (आज सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार) की बर्बादी शामिल है। कल से 18+ के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन कल से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को फ्री वैक्सीन लगाई जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 जून को इसका ऐलान किया था। अब अगर आप सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगवा रहे हैं तो आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीनेशन की नई गाइडलाइन भी जारी की थी जो कल से लागू होने जा रही है। तो क्या 18+ के सभी लोगों को फ्री मिलेगी वैक्सीन? हां। कल से अगर आप सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगवा रहे हैं तो आपको वैक्सीन के लिए कोई कीमत नहीं चुकानी होगी। हालांकि प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन के लिए आपको पैसे देना होंगे।

Top News