taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

क्या हिममानव जिंदा हैं? सेना ने ट्वीट की विशालकाय पैरों के निशान वाली तस्वीरें

नई दिल्ली बचपन में आपने किताबों में हिममानव के बारे में जरूर पढ़ा होगा, पर सवाल यह है कि क्या वास्तव में ऐसा कोई हिममानव हिमालय पर रहता है? इस बारे में हमेशा ही तरह-तरह के अनुमान लगाए जाते रहे हैं। खास बात यह है कि अब भारतीय सेना ने भी इसकी मौजूदगी के संकेत दिए हैं। जी हां, भारतीय सेना ने पहली बार हिममानव 'येती' की मौजूदगी को लेकर कुछ सबूत पेश किए हैं। इस संबंध में ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं जिसमें बर्फ पर पैरों के बड़े निशान नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये निशान हिममानव 'येती' के हो सकते हैं। सेना के जन सूचना विभाग की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया है,'पहली बार भारतीय सेना की एक पर्वतारोही टीम ने मकालू बेस कैंप के करीब 32x15 इंच वाले रहस्यमयी हिममानव 'येती' के पैरों के निशान देखे हैं। यह मायावी स्नोमैन इससे पहले केवल मकालू-बरुन नैशनल पार्क में देखा गया है।' जानें, क्या है 'येती' दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राणियों में से एक 'येती' की कहानी लगभग सौ साल पुरानी है। कई बार इन्हें देखे जाने की खबरें भी आ चुकी हैं। लद्दाख के कुछ बौद्ध मठों ने दावा किया था कि हिममानव 'येती' उन्होंने देखे हैं। वहीं शोधकर्ताओं ने येती को मनुष्य नहीं बल्कि ध्रुवीय और भूरे भालू की क्रॉस ब्रीड यानी संकर नस्ल बताया है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि येती एक विशालकाय जीव हैं, जिसकी शक्लोसूरत तो बंदरों जैसी होती है, लेकिन वह इंसानों की तरह दो पैरों पर चलता है। इसे देखे जाने के रोमांचक किस्से अक्सर सुने जाते रहे हैं। हालांकि इसे लेकर वैज्ञानिकों में भी एकमत नहीं हैं।

Top News