taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

जगदानंद सिंह बने बिहार आरजेडी प्रमुख, बेटों में तनाव कम करने के लिए लालू का दांव!

पटना 2019 के आम चुनाव में करारी हार मिलने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में संगठन के स्तर पर बड़ा फेरबदल शुरू हो गया है। इसके तहत पार्टी ने अपने सबसे सीनियर नेताओं में से एक जगदानंद सिंह को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। वह लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी नेताओं में रहे हैं। बेटों में तनाव कम करने की कोशिश जगदानंद को मिली नई जिम्मेदारी को लालू के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव और छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव के बीच तनाव को कम करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है। साथ ही राजपूत नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देने के पीछे आरजेडी की सोशल इंजिनियरिंग की भी कोशिश है। जब राबड़ी देवी बिहार की सीएम थीं, तब जगदानंद सिंह का कद सरकार में सबसे बड़ा माना जाता था। जगदानंद सिंह का प्रदेश अध्यक्ष बनना लालू प्रसाद के पार्टी में दखल के रूप में भी देखा जा रहा है। जगदानंद के प्रस्तावकों में आरजेडी प्रमुख की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में जाने जाने वाले एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं विधायकगण शामिल हैं।

Top News