हुनर हाट में PM मोदी को लिट्टी चोखा खाते देख बोले बिहारी, 'कभी हमारे घर आकर खाएं'

मोदी नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को अचानक इंडिया गेट के लॉन पर चल रहे हुनर हाट देखने पहुंचे। पीएम मोदी को अपने बीच पाकर कारीगरों व आम लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था क्योंकि वह बिना पूर्व सूचना के वहां पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कई स्टॉल का दौरा किया और कारीगरों, शिल्पकारों व खानसामों से बात कर उनका उत्साह बढ़ाया। ें पीएम मोदी ने लंच में कुल्हड़ वाली चाय और लिट्टी चोखा का आनंद लिया।उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'हुनर हाट में लंच में स्वादिस्ट लिट्टी चोखा के साथ गर्म चाय का आनंद लिया।' वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पीएम मोदी ने लिट्टी चोखा और चाय के पैसे खुद दिए। लिट्टी चोखा बिहार का मुख्य व्यंजन है। पीएम मोदी की लिट्टी चोखा खाती तस्वीर देखकर बिहारियों में खासा उत्साह है। उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बिहार की पृष्ठभूमि के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'आज पीएम मोदी जी ने हुनर हाट में भ्रमण के दौरान बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा का आनंद लिया और इसके स्वाद की मुक्त कंठ से सराहना की।' बिहार निवासी अंकुर सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने पीएम मोदी को न्योता देते लिखा, 'सर, लिट्टी चोखा खाने का मजा बिहारी के साथ है। कभी हमारे साथ खाइए। आशुतोष सिंह लिखते हैं, 'बहुत बढ़िया यह तो बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन है बहुत बहुत धन्यवाद। कभी बिहार आकर इसका स्वाद चखें मोदी जी।' हुनर हाट की शुरुआत 13 फरवरी को हुई थी और समापन 23 फरवरी को होगा। 'कौशल को काम' थीम पर आधारित इस हाट में देश भर से दस्तकार, शिल्पकार और खानसामे हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 50 प्रतिशत से अधिक महिला दस्तकार शामिल हैं। यहां 250 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। पिछले तीन सालों में हुनर हाट के माध्यम से लगभग 3 लाख दस्तकारों, शिल्पकारों व खानसामों को रोजगार उपलब्ध करवाए गए हैं।

Top News