taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

ड्रग्स रखने के लिए जापान की अदालत ने नेस वाडिया को सुनाई 2 साल की सजा

तोक्यो बिजनसमैन और किंग्स इलेवन पंजाब के को-ओनर नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के अपराध में जापान की एक अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई है। वाडिया पर इसी साल मार्च में जापान यात्रा के दौरान 25 ग्राम ड्रग्स रखने के कारण हिरासत में लिया गया था। हालांकि, वाडिया जापान से लौटने के बाद फिलहाल भारत में हैं। फाइनैंशल टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, 'नेस वाडिया ने जापान में कुछ दिन हिरासत में भी बिताए थे। यह अवधि कितनी थी, यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। जापान के सपोरो जिले की कोर्ट ने वाडिया को यह सजा सुनाई। हालांकि, यह सजा 5 साल तक के लिए स्थगित है।' फिलहाल नेस वाडिया की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। डिटेंशन के बाद वाडिया भारत लौट आए और तब से अब तक वह जापान नहीं गए हैं। कारोबार की दुनिया में वाडिया ग्रुप का बड़ा नाम है। बॉम्बे डाइंग, बॉम्बे बर्मन ट्रेडिंग, बिस्कुट की ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज समेत गो एयरवेज भी इसी समूह का है। ग्रुप की कंपनियों की कुल संपत्ति 13.1 अरब डॉलर के करीब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वाडिया मार्च में जापान के होक्काइदो आईलैंड के एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए थे। उनके पास 25 ग्राम ड्रग्स मिली थी। नेस छुट्टियां बिताने जापान गए थे। इससे पहले 2014 में नेस वाडिया पर प्रीति जिंटा ने दुर्व्यवहार करने और अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। नेस और प्रीति लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

Top News