taaja khabar..के. कविता ने केजरीवाल-सिसोदिया के साथ मिलकर शराब नीति में कराया बदलाव', ईडी का बड़ा दावा..फिर से मोदी' के नारों से गूंजा कोयंबटूर, फूलों की बारिश के बीच प्रधानमंत्री ने किया रोड शो..लोकसभा चुनाव में संतों को प्रतिनिधित्व की मांग

केंद्र ने बताया- राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी भी 4.29 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन डोज उपलब्ध

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने देश में कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 80.67 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 4.29 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। मंत्रालय ने उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सरकार (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को 80.67 करोड़ (80,67,26,335) से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की जा चुकी हैं। सरकार गति को तेज करने और पूरे देश में COVID-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार देश में वैक्सीन प्रोडक्शन कंपनियों द्वारा उत्पादित की जा रही वैक्सीन की 75 प्रतिशत डोज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फ्री में सप्लाई कर रही है। मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि इसके अलावा 48,00,000 वैक्सीन डोज पाइपलाइन में (भेजे जाने के लिए तैयार) मौजूद है। आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, 4.29 करोड़ से ज्यादा (4,52,07,660) कोरोना वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना फिलहाल बाकी है। देश में अब तक लगाई गई 83 करोड़ से अधिक डोज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 71,38,205 कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) डोज लोगों को लगाई गई है। जिसके बाद भारत में वैक्सीनेशन कवरेज सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, 83,39,90,049 हो गया है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 31 हजार नए मामले भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 31,923 नए मामले आए। 31,990 रिकवरी हुईं और 282 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कुल मामले: 3,35,63,421 24 घंटे में आए मामले: 31,923 सक्रिय मामले: 3,01,640 कुल रिकवरी: 3,28,15,731 कुल मौतें: 4,46,050 24 घंटे में हुई मौतें: 282 कुल वैक्सीनेशन: 83,39,90,049 24 घंटे में हुए वैक्सीनेशन: 71,38,205

Top News