नई दिल्ली,कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में हालात बेहतर होते नजर आ रहे हैं। 183 दिन बाद सक्रिय मामलों की संख्या सबसे कम 3,18,181 पर आ गई है जो कुल मामलों का 0.95 फीसद है। पिछले साल मार्च के बाद पहली बार सक्रिय मामले एक फीसद से नीचे आए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में 13,977 की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इन सबके बीच केरल में हालात नहीं संभल रहे हैं।
एक दिन में 30 हजार से मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते एक दिन में 30 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं, करीब 44 हजार मरीज ठीक हुए हैं और 295 और मरीजों की जान गई है। इनमें से अकेले केरल से ही साढ़े 15,692 नए मामले और 92 मौतें हैं। मरीजों के उबरने की दर में लगातार वृद्धि हो रही है और दैनिक संक्रमण दर 21 दिनों से साप्ताहिक संक्रमण दर 87 दिनों से तीन फीसद से नीचे बनी हुई है।
देश में कोरोना की स्थिति
24 घंटे में नए मामले 30,256
कुल सक्रिय मामले 3,18,181
24 घंटे में टीकाकरण 37.66 लाख
कुल टीकाकरण 81.49 करोड़
एक महीने बाद एक दिन में सबसे कम जांच
छह महीने में जहां सबसे कम सक्रिय मामले मिले हैं, वहीं एक महीने में सबसे कम नमूनों की जांच हुई है। रविवार को मात्र 11.80 लाख नमूनों की ही जांच हुई, जबकि प्रतिदिन 20 लाख से ज्यादा जांच करने की क्षमता है। इससे एक दिन पहले 15.60 लाख नमूनों की जांच हुई थी।
सोमवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति
नए मामले 30,256
कुल मामले 3,34,78,419
सक्रिय मामले 3,18,181
मौतें (24 घंटे में) 295
कुल मौतें 4,45,133
ठीक होने की दर 97.72 फीसद
मृत्यु दर 1.33 फीसद
पाजिटिविटी दर 2.57 फीसद
सा.पाजिटिविटी दर 2.07 फीसद
जांचें (रविवार) 11,77,607
कुल जांचें 55,36,21,766
सोमवार शाम 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके
उत्तर प्रदेश 13.76 लाख
महाराष्ट्र 8.16 लाख
बिहार 6.48 लाख
मध्य प्रदेश 5.85 लाख
गुजरात 3.38 लाख
छत्तीसगढ़ 2.71 लाख
हरियाणा 2.27 लाख
दिल्ली 2.09 लाख
राजस्थान 1.43 लाख
झारखंड 1.26 लाख
पंजाब 1.07 लाख
हिमाचल 0.81 लाख
उत्तराखंड 0.70 लाख
जम्मू-कश्मीर 0.68 लाख
(आंकड़े कोविन पोर्टल के)