taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

अलीगढ़ पुलिस का ट्विटर हैंडल हैक, शेयर किया सीएम योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक कार्टून, FIR दर्ज

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ पुलिस का ट्विटर अकाउंट शनिवार को हैक कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना दी। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया गया कि अलीगढ़ पुलिस के ट्विटर हैंडल से हाथरस केस से संबंधित एक आपत्तिजनक कार्टून को रिट्वीट किया गया था। मामले में साइबर सेल को जांच के आदेश दिए गए हैं। अलीगढ़ एसपी क्राइम अरविंद कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को अलीगढ़ पुलिस का ट्विटर हैंडल हैक पाया गया था। इससे किसी अन्य ट्विटर हैंडल के एक आपत्तिजनक पोस्ट को रिट्वीट किया गया था, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ और हाथरस केस को लेकर आपत्तिजनक कार्टून बना था। बताया गया कि इस कार्टून में सीएम के सामने कुछ लोग एक महिला का शव जलाते दिख रहे हैं। बीजेपी नेता ने की थी शिकायत इसे हाथरस केस में युवती के जबरन अंतिम संस्कार से जोड़कर देखा जा रहा है। ट्वीट से ऐसा जताने की कोशिश की गई है कि हाथरस में जो कुछ भी हुआ वह सब मुख्यमंत्री के इशारे पर हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलीगढ़ पुलिस के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट देखकर एक बीजेपी नेता ने एसपी सिटी से शिकायत की थी। उन्होंने अपने ऐप्लीकेशन के साथ पोस्ट की स्क्रीनशॉट भी एसपी को दिखाया। अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। हमने ट्विटर को मामले की रिपोर्ट दी है। साथ ही हम हैकर को ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।

Top News