taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

अयोध्या अब चुनावी मुद्दा नहीं: कांग्रेस नेता खत्री

फैजाबाद, दो मई (उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निर्मल खत्री ने गुरुवार को दावा किया कि अयोध्या विवाद अब कोई चुनावी मुद्दा नहीं रह गया है तथा भाजपा अब खुद इस मुद्दे से कन्नी काट रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पांच साल में पहली बार अयोध्या आने को लेकर भी निशाना साधा। खत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ राम मंदिर बनाने का मुद्दा चुनावी परिदृश्य से गायब हो गया है। पिछले कुछ चुनावों में फैजबाद में मतदाताओं के लिए राम मंदिर का मुद्दा कोई मुद्दा नहीं था। ’’ खत्री ने कहा कि आयोध्या मुद्दा यदि प्रासंगिक होता तो 2009 में वह फैजबाद से चुनाव नहीं पाते जहां यह यह मन्दिरों की नगरी स्थित है। खत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मुद्दा का अस्तित्व केवल राष्ट्रीय मीडिया में था तथा भाजपा ने 2014 चुनाव इसके कारण नहीं जीता था। खत्री ने कहा, ‘‘ फैजाबाद के लोगों को पता है कि इस मुद्दे की आड़ में राजनीति की जाती है तथा भाजपा की मंशा सही नहीं है। इसलिए, मुद्दा अब कोई मुद्दा नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि जब इस मुद्दे को हवा देने वाले (भापजा) ही मुद्दे से कन्नी काट रहे हैं, तो संदेश अपने आप ही लोगों तक पहुंच गया है। फैजाबाद के पूर्व सांसद ने मोदी पर आरोप लगाया किह उन्हें पांच साल में अयोध्या आने के लिए समय नहीं मिला। उन्होंने कहा, ‘‘ अब क्यों वह ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं? क्या आपको लगता है कि जनता मूर्ख है?’’ मोदी ने बुधवार को अयोध्या से 25 किलोमीटर दूर गोसाईगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाए थे। फैजाबाद में पांचवे चरण में छह मई को मतदान होगा। यहां खत्री का मुकाबला भाजपा के लालू सिंह और सपा के आनंद सेन से है। आनंद सेन रालोद, बसपा और सपा के गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

Top News