taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

अलवर में समुदाय विशेष के दो लोगों ने की दलित युवक की हत्या, भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

जयपुर,राजस्थान के अलवर जिले में एक बार फिर दलित युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्याज के खेत में काम कर रहे युवक की समुदाय विशेष के दो लोगों ने हत्या कर दी। वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम का कहना है कि आरोपित को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई टीम जानकारी के मुताबिक अलवर जिले के छिछोली गांव निवासी संपत बैरवा रविवार को अपने खेत में काम कर रहा था। गांव का ही शाहरुख खान उसके घर पहुंचा तो स्वजन ने बताया कि वह प्याज के खेत में काम करने गया है। कुछ देर बाद शाहरुख अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंचा और बातचीत के बहाने उसे अपने बाजरे के खेत में ले गया। वहां दोनों ने मिलकर तौलिया से संपत का गला घोंट दिया। हत्या का मुकदमा दर्ज चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहीं महिलाएं दौड़कर पहुंचीं तो आरोपित फरार हो गए। संपत के पिता प्रभाती की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि अलवर जिले के बड़ौदा मेव में 15 सितंबर को समुदाय विशेष के लोगों ने एक युवक योगेश यादव की हत्या कर दी थी। पुलिस अभी केवल तीन आरोपितों को ही पकड़ पाई है। अन्य फरार हैं। भाजपा ने कहा, कानून व्यवस्था चौपट भाजपा ने इस हत्याकांड पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। अलवर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है। दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मेवात क्षेत्र में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। पुलिस मेवात के बदमाशों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

Top News