taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

दिल्ली -जयपुर नेशनल हाइवे हुआ जाम, बहरोड़ से रूट हुआ डायवर्ट

अलवर राजस्थान में किसान आंदोलन भले ही पहले दिन हल्का रहा हो। लेकिन आंदोलन की गति रविवार को देखी जा रही है। ताजा मामला यह है कि रविवार को अब किसानों ने जयपुर- दिल्ली हाइवे पर लगा जाम लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान हरियाणा शाहजहांपुर पर किसानो ने जाम लगा दिया है। किसानों की ओर से नेशनल हाइवे को रोकने के बाद अब यहां स्थिति यह है कि एनएच पर लंबा जाम लग गया है। बहरोड़ से किया रूट डायवर्ट आपको बता दें कि शाहजहांपुर मार्ग पर डटे हुए राजस्थान और हरियाणा के किसानों की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग को रोकने के चलते यहां यातायात बाधित हो रहा है। इधर बहरोड़ से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। हाइवे पर सुबह से ही किसानों की संख्या बढ़ रही है। अभी आलम यह है कि हाइवे पर भारी संख्या में किसान जमा हो गए हैं, लिहाजा नेशनल हाइवे पर लम्बा जाम लग गया है। मेधा पाटकर और योगेन्द्र यादव ने किया दिल्ली कूच आपको बता दें कि दिल्ली- जयपुर मार्ग को जोड़ने वाले शाहजहांपुर टोल के पास किसान संगठनों के अलावा अन्य सामाजिक संगठन भी एकत्रित हो रहे हैं। सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला जारी है। इधर सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर व स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव के नेतृत्व में किसानों ने दिल्ली के लिए कूच कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है। लिहाजा अब जाम और सामाजिक कार्यकर्ता तथा किसानों नेताओ के दिल्ली कूच के साथ ही स्थिति तनावपूर्ण सी होती दिख रही है।

Top News