दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम के सरेंडर की रिपोर्ट्स को किया खारिज, कहा- उसे गिरफ्तार किया गया

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह के आरोपी जेएनयू स्टूडेंट शरजील इमाम के वकील के उस दावे को खारिज किया है कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरेंडर कोर्ट के सामने होता है, उसे गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शरजील को मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब जहानाबाद में गिरफ्तार किया गया। शरजील को दिल्ली लाने की चल रही तैयारी पुलिस ने बताया कि शरजील को दिल्ली लाने की प्रक्रिया चल रही है और उसकी ट्रांजिट रिमांड ली जा रही है। दिल्ली में सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के मुख्य आयोजकों में से एक शरजील इमाम का एक विडियो सामने आया था जिसमें वह असम को देश से काटने की बात कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने बताई शरजील की गिरफ्तारी की पूरी कहानी दिल्ली पुलिस के डीसीपी (क्राइम) राजेश देव ने शरजील इमाम को गिरफ्तार किए जाने की पूरी कहानी बताई कि कैसे बिहार पुलिस के सहयोग से 26 जनवरी से ही तमाम जगहों पर छापे मारे जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने जहानाबाद के काको स्थित शरजील के गांव से उसे गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि शरजील फिलहाल जेएनयू का छात्र है। उन्होंने उसके भड़काऊ भाषण का एक विडियो भी जारी किया। गिरफ्तारी से पहले आखिरी बार 25 जनवरी को दिखा था शरजील दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शरजील इमाम को आखिरी बार 25 जनवरी को बिहार के फुलवारी शरीफ एरिया में एक रैली के दौरान देखा गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम 25 को ही बिहार पहुंच गई थी। बिहार पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने तमाम जगहों पर छापेमारी की। डीसीपी राजेश देव ने बताया कि एक दिन पहले 27 फरवरी को जब शरजील के घर पर छापा मारा गया तो उसका भाई मुजम्मिल इमाम मिला। उसके एक दिन बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Top News