taaja khabar..लुधियाना से आप के कैंडिडेट सुशील कुमार रिंकू बीजेपी में शामिल, एक विधायक भी बने भाजपाई..चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को जारी किया नोटिस, महिलाओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी..राजस्थान के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी:पीएम मोदी समेत 10 केंद्रीय मंत्री उतरेंगे चुनावी मैदान में; इनमें 5 सीएम, राजे, राठौड़ और पूनिया भी शामिल..दिल्ली हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को राहत नहीं, अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी

बीते 24 घंटे में 4 हजार के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा, 42,015 नए संक्रमितों की हुई पहचान

नई दिल्ली,भारत में कोरोना संक्रमण के आंकड़े आज एक बार फिर बढ़े नजर आ रहे हैं। मात्र एक दिन में भारत में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3,998 पर पहुंच गया जिसमें महाराष्ट्र की अहम भूमिका है। दरअसल यहां पुरानी मौतों के आंकड़ों को अपडेट किया गया है जिससे देश में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक कुल 4,18,480 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह यह आंकड़ा जारी किया है। देश का हाल स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देशभर में 42,015 नए संक्रमितों की पहचान हुई और 3,998 मौतें दर्ज की गई हैं।बता दें कि देश भर में 24 घंटों के दौरान 36,857 लोग रिकवर हुए। देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 4,07,170 है जो कुल संक्रमण का 1.30 फीसद है वहीं देश में कोविड-19 रिकवरी रेट 97.36 फीसद रिकॉर्ड किया गया है। बीते 24 घंटों में देश भर में 1,040 सक्रिय मामले दर्ज किए गए।मंत्रालय ने बताया कि अभी हर दिन आने वालेे संक्रमितों की दर 3 फीसद से कम बनी हुई है जो पिछले 30 दिनों से बरकरार है। अभी देश में 4,07,170 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल मरने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 4,18,480 है। इस घातक संक्रमण से बचाव के लिए अब तक देश भर में 41,54,72,455 वैक्सीनेशन की जा चुकी है । मौत का ग्राफ बढ़ाने में महाराष्ट्र का है रोल देश में 24 घंटों के दौरान 42,015 नए मामले मिले हैं जिसके बाद देश में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,16,337 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र (Maharashtra) ने कोविड आंकड़ों को अपडेट किया जिसके बाद राज्य में पॉजिटिव मामले 2,479 बढ़ गए और मृत्यु की संख्या 3,509 और बढ़ गई। इसी तरह बीते माह 9 जून को बिहार में भी पुरानी मौतों को जोड़ा गया था जिसके बाद देश में हुई मौतों का आंकड़ा 6,139 तक पहुंच गया था। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 9,389 नए संक्रमित मिले हैं और 7,510 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। वहीं 3,656 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 62.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.30 लाख लोगों की मौत हुई है। अभी यहां 94,593 लाख सक्रिय मामले हैं।

Top News