श्रीयादे माता मंदिर निर्माण समिति ने किया सुश्री देविका रोटावन का जोरदार स्वागत
श्रीगंगानगर। श्रीयादे माता मंदिर निर्माण समिति के द्वारा समाज के
वरिष्ठ नेता ओर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलादराय टाक के नेतृत्व में
सुरजाराम जालीवाला एंड कं. पर मुंबई से आई देश की बेटी सुश्री देविका
रोटावन का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष
प्रहलादराय टाक ने अपनी टीम सहित सुश्री देविका रोटावन पर पुष्प वर्षा कर
श्रीगंगानगर आगमन पर अभिनंदन किया। वहीं सुश्री देविका रोटावन ने भी कहा
कि इस अभिनंदन ओर स्नेह को वह कभी भी नहीं भूल पायेगी। इस मौके पर भाजपा
जिला उपाध्यक्ष प्रहलादराय टाक के साथ, प्रभूदयाल डाल, फूलचंद छापरवाल,
समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी साधूराम भोभरिया, संतोष सेवटा, अमरचंद गुरिया,
बनवारीलाल दुढ़ाड़ा, प्रेम छापौला, रामप्रताप चान्दौरा, लिखमीचंद गोयल,
विजय वर्मा, केपी योगी, जगदीश घोड़ेला, सीताराम ढुढ़ाड़ा, वेद टाक,
गुरजंटसिह सिंकदर, शिव तेहपुरिया, पारसराम सेवटा, मनीष गर्ग, ओमप्रकाश
रतिवाल, नरेन्द्र दायमा, देवेन्द्र चांदौरा, कार्तिक वर्मा व नीलकमल माहर
व मीडिया कोर्डिनेटर लक्ष्मीकांत गौड़ सहित काफी संख्या गणमान्य लोग
मौजूद थे।