taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

नेहरू टु इंदिरा 22 साल और वो 3 घटनाएं जिनको मोदी ने बना लिया हथियार

नई दिल्ली : पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर चुन-चुन कर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस की तरफ से देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान तीन घटनाओं का जिक्र किया। इसमें 1962 के चीन युद्ध के साथ ही 1966 में एयरफोर्स के जरिये मिजोरम पर हमले की बात शामिल थी। पीएम मोदी ने राजीव गांधी के शासनकाल में नेवी के युद्धपोत के दुरुपयोग का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने 1962 से लेकर 1984 के बीच 22 साल के दौरान की तीन घटनाओं का जिक्र कर कांग्रेसी दिग्गजों पर निशाना साधा। अपने नागरिकों पर हमला करवाया 5 मार्च 1966 को कांग्रेस ने अपनी वायु सेना से मिजोरम में असहाय नागरिकों पर हमला करवाया। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि क्या यह किसी अन्य देश की वायु सेना थी। क्या मिजोरम के लोग मेरे देश के नागरिक नहीं थे? क्या उनकी सुरक्षा भारत सरकार की जिम्मेदारी नहीं थी? मिजोरम आज भी उस भयानक दिन का शोक मनाता है। उन्होंने कभी लोगों को सांत्वना देने की कोशिश नहीं की...कांग्रेस ने इस घटना को देश के लोगों से छुपाया। तब श्रीमती इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थीं... नेहरू का वो संदेश लोगों को आज भी चुभता है' पीएम ने कहा कि दूसरी घटना 1962 की है। उस समय वो खौफनाक रेडियो प्रसारण आज भी शूल की तरह नॉर्थ ईस्ट के लोगों को चुभ रहा है। पंडित नेहरू ने देश के ऊपर चाइना का हमला हुआ था। देश के लोग मदद की अपेक्षा कर रहे थे, उस समय लोग अपने साधनों से लड़ाई लड़ने के लिए तैयार थे। उस समय एकमात्र नेता पंडित नेहरू ने क्या कहा था। उन्होंने असम के लोगों को उनके भाग्य पर छोड़ दिया था। नेहरू की वो बात आज भी असम के लोगों को चुभती है। महात्मा गांधी की तस्वीर लगाने की अनुमति नहीं थी पीएम मोदी ने कहा कि जब सब कुछ उग्रवादी संगठनों की इच्छा के अनुरूप होता था तब मणिपुर में किसकी सरकार थी? मणिपुर में किसकी सरकार थी जब सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी की तस्वीर को अनुमति नहीं दी गई थी, मणिपुर में किसकी सरकार थी जब स्कूलों में राष्ट्रगान की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया गया था?... उनका (विपक्ष) दर्द चयनात्मक है। वे राजनीति से परे सोच ही नहीं पाते। कच्चातिवु क्या है? किसने मां भारती के टुकड़े किए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग बाहर गए हैं, उनसे जरा पूछिए कि कच्चातिवु क्या है? और यह कहां स्थित है? DMK सरकार उनके मुख्यमंत्री मुझे लिखते हैं - मोदी जी कच्चातिवु को वापस लाओ। यह एक द्वीप है लेकिन इसे दूसरे देश को किसने दे दिया। क्या ये मां भारती का हिस्सा नहीं था? ये इंदिरा गांधी के नेतृत्व में हुआ।

Top News