taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

कब तक अपमान के घूंट पियोगे साहब ? कांग्रेस से निष्कासित हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पायलट से पूछा सवाल

जयपुर : आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इधर, निष्कासन के बाद आचार्य प्रमोद कांग्रेस पर हमलावर बन चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर सचिन पायलट की उपेक्षा को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। कृष्णम ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आखिर पायलट के अपमान करने के पीछे किसका इशारा है? आचार्य प्रमोद की इस बयान के बाद कांग्रेस में एक बार फिर हलचल पैदा हो गई है। कब तक भगवान शिव की तरह जहर पियोगे? आचार्य प्रमोद कृष्णम ने फिर से सचिन पायलट की कांग्रेस में हो रही लगातार बेरुखी को लेकर बड़ा हमला किया है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कांग्रेस हाई कमान को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट का बहुत अपमान हुआ है। लेकिन वे भगवान शिव की तरह जहर पिए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर यह सब किसके इशारे से हो रहा है? उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का भी काफी अपमान हो रहा है। प्रियंका गांधी को भी बिना किसी पोर्टफोलियो के महासचिव बनाया गया है, यानी वह महासचिव हैं। लेकिन कोई काम नहीं कर सकती। पायलट के पक्ष में शुरू से ही आचार्य प्रमोद बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम सचिन पायलट के शुरू से ही पक्ष में रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने कई बार पार्टी में रहते हुए भी पायलट के पक्ष में बड़े बयान दिए थे। इसको लेकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने गहलोत को यहां तक नसीहत दे डाली कि अब युवाओं को आगे आने देना चाहिए। गहलोत साहब ! आप भी बड़ा दिल दिखाइए और युवाओं को आशीर्वाद दीजिए। इससे पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विधानसभा चुनाव में पायलट को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने की मांग भी उठाई थी। तब उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी तो, पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा।

Top News