taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

बुलंदशहर रैली: अखिलेश यादव को बड़ा झटका, योगी की मौजूदगी में BJP के हुए किरणपाल सिंह

बुलंदशहर बुलंदशहर में उपचुनाव से पहले बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। एसपी के कद्दावर नेता किरणपाल सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।उपचुनाव के सिलसिले में सीएम योगी आदित्यनाथ यहां रैली करने पहुंचे। सीएम योगी ने ही किरणपाल सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। उन्हें मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर रैली के मंच से पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह को खुद बीजेपी की औपचारिक सदस्यता दिलाई। रैली में वह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। जाट समुदाय से आने वाले किरणपाल सिंह एसपी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद खास रहे हैं। एसपी सरकार में किरणपाल सिंह शिक्षा मंत्री रहे। इसके अलावा पार्टी में भी वह अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। हालांकि अब वह काफी समय से राजनीति में निष्क्रिय थे। लंबे अरसे बाद उन्होंने नई सियासी पारी के साथ वेस्ट यूपी की सियासत में नए समीकरणों का सूत्रपात कर दिया है। बता दें कि यूपी में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होनी है। इनमें से एक सीट बुलंदशहर भी है। वहीं वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। बुलंदशहर के अलावा देवरिया, टूंडला (फिरोजाबाद), घाटमपुर (कानपुर), नौगांव सादात (अमरोहा), मल्हनी (जौनपुर) और बांगरमऊ (उन्नाव) सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है।

Top News