'एमएस धोनी' ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुशांत ने सुइसाइड क्‍यों क‍िया है, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मुंबई स्थित उनके घर पर पुलिस पहुंच चुकी है। चार द‍िन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी। पटना में पैदा हुए थे सुशांत सुशांत सिंह का जन्म पटना में हुआ था। उन्होंने 'केदारनाथ', 'एम एस धोनी' और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की थी। सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर था और उन्होंने इसी सीरियल से घर-घर पहचान बनाई थी। बता दें कि बीते दिनों उनकी मैनेजर दिशा की मौत हुई है।

Top News