taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

बंगाल की खाड़ी पहुंचा मानसून, 27 मई तक केरल पहुंचने के आसार; गर्मी से मिलेगी राहत

देशभर में जारी गर्मी के सितम के बीच मानसून ने बंगाल की खाड़ी में दस्तक दी है। अंडमान निकोबार और पश्चिम बंगाल में इसका असर देखने को मिला है। मौसम विभाग ने जल्द ही मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने इसी सप्ताह उत्तराखंड, मेघालय, असम और केरल में बारिश का अनुमान जताया है। इधर, राजधानी दिल्ली में रविवार को चिलचिलाती गर्मी और भीषण लू के बीच कई इलाकों का तापमान 49.2 रिकॉर्ड दर्ज हुआ। देश के किसी भी शहर के मुकाबले, इस साल यह सबसे ज्यादा तापमान है। इधर, UP के बांदा में भी रविवार को तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है। राजधानी दिल्ली और NCR में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश हो सकती है। राजस्थान में भीषण गर्मी से जल गए पेड़ राजस्थान में भीषण लू का कहर जारी है। झुलसाने वाली गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जोधपुर में सड़कों पर पानी छिड़कना पड़ा। बीकानेर में तो पेड़ों में आग लग गई। हालांकि, ये आग जंगल की वजह से भी हो सकती है। पेड़ों के एक-दूसरे से टकराने के कारण कई बार इनमें आग लग जाती है। चूरू में सबसे ज्यादा अधिकतम, जबकि जयपुर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पंजाब में गर्मी ने तोड़ा 8 साल का रिकार्ड पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में गर्मी ने बीते 8 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। लुधियाना में तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री तक अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार-मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। पंजाब के कुछ इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है, लेकिन यह राहत अस्थाई है। इसके बाद फिर गर्मी में तेजी आएगी। पंजाब-हरियाणा में बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जो एक चक्रवात का रूप ले सकता है। इसकी वजह से बारिश हो सकती है और सोमवार-मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में सोमवार को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। दुनिया के 15 शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार भारत में रविवार को एक तरफ तो रिकॉर्डतोड़ गर्मी रही, वहीं कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश का दौर चला। रविवार को दुनिया के 15 शहरों में 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। इसमें 12 शहर भारत और 3 पाकिस्तान के हैं। दूसरी ओर, दुनिया के जिन 15 शहरों में रविवार को 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई, उनमें 6 भारत के हैं। देश में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 220 मिमी बारिश केरल के कोच्चि में दर्ज हुई। ये दुनिया में चौथे स्थान पर रहा। सबसे अधिक 264 मिमी बारिश कनाडा के कारमान शहर में दर्ज हुई। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, असम-मेघालय के जोबाई में 290 मिमी, चेरापूंजी में 220 मिमी बारिश दर्ज हुई है, लेकिन ये स्थान अभी वर्ल्ड लिस्ट में शामिल नहीं हैं। असम और मेघालय के कई जिलों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। असम में बाढ़ के हालात असम कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से इन इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। राज्य के होजाई और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों के कई गांवों में पानी भर गया। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि लैंडस्लाइड से हाफलोंग में करीब 80 घर प्रभावित हुए हैं। भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हुई है। दीमा हसाओ जिले में बाढ़ से रेलवे लाइन बह गईं।

Top News