taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने ली CM पद की शपथ

नई दिल्ली/चंडीगढ़ तेजी से बदले सियासी घटनाक्रम के तहत पंजाब को पहला दलित सीएम मिल गया है। सोमवार को चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह राज्य सरकार के साथ मिलकर पंजाब की बेहतरी के लिए काम जारी रखेंगे। इनमें से एक ट्वीट आम आदमी पार्टी के सांसद और पंजाब में पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान का भी था। उन्होंने पंजाबी में एक लाइन लिखकर चरणजीत चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। फिर क्या था, कुछ ही देर में उस ट्वीट पर बधाई संदेश मिलने लगे। जी हां, सीएम की कुर्सी कांग्रेस के चन्नी को मिली और लोग मान को बधाइयां-शुभकामनाएं संदेश भेजने लगे। एक यूजर ने लिखा, '2022 में अगले सीएम आप होंगे भगवंत मान साहब।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'अरविंद केजरीवाल सर, AAP के लिए बहुत बढ़िया मौका है। कृपया, भगवंत मान को सीएम फेस घोषित कीजिए। मालवा से नया सीएम बने हैं और केवल मान के नेतृत्व में ही हम जीत सकते हैं।' ऐसे एक ही नहीं कई लोगों ने भगवंत मान को अगला सीएम बताया। कुछ लोग भावुक हो गए। परमिंदर कौर ने लिखा, जिस दिन आप सीएम बनोगे, उस दिन असली खुशी मिलेगी। कुछ ट्विटर यूजर तो नए सीएम के उस बयान पर भी मौज लेने लगे, जिसमें चन्नी ने खुद को आम आदमी बताया था। दरअसल, सीएम चन्नी शपथ ग्रहण के फौरन बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने 'एक आम आदमी' को सीएम बनाने के लिए कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद दिया। अपने बारे में बताते हुए वह भावुक भी हो गए। आगे कहा, 'मैं आम आदमी हूं, यहां बैठा हूं।'

Top News