taaja khabar..के. कविता ने केजरीवाल-सिसोदिया के साथ मिलकर शराब नीति में कराया बदलाव', ईडी का बड़ा दावा..फिर से मोदी' के नारों से गूंजा कोयंबटूर, फूलों की बारिश के बीच प्रधानमंत्री ने किया रोड शो..लोकसभा चुनाव में संतों को प्रतिनिधित्व की मांग

मोदी ने मिल्खा सिंह से की बात, कहा- जल्द ठीक होकर एथलीटों को करेंगे प्रेरित

नई दिल्ली,जाने-माने दिग्गज धावक मिल्खा सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पूर्व भारतीय धावक मिल्खा सिंह से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह जल्द ही वापस आएंगे और टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को आशीर्वाद देने के साथ-साथ प्रेरित भी करेंगे। गुरुवार को ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर अस्पताल में किया था भर्ती फ्लाइंग सिख के नाम से लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाले धावक मिल्खा सिंह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, घटते ऑक्सीजन स्तर को देखते हुए गुरुवार को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मिल्खा सिंह को दोपहर 3:35 बजे पीजीआईएमईआर के कोविड अस्पताल के आईसीयू में ऑक्सीजन का स्तर गिरने के चलते भर्ती कराया गया था। उन्हें निगरानी में रखा गया है और अब उनकी हालत स्थिर है। 19 मई को हुए थे कोरोना संक्रमित बता दें कि 19 मई कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिल्खा सिंह को सोमवार (24 मई) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके दो दिनों के बाद उनकी पत्नी को भी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दंपति के बेटे और मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह पिछले शनिवार को दुबई से चंडीगढ़ के आ गए थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी है।

Top News