taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

केरल: 17 साल की लड़की का 44 लोगों ने किया यौन उत्पीड़न, 24 आरोपियों की आज तक नहीं हुई गिरफ्तारी

तिरुवनंतपुरम केरल की 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने स्तब्ध करने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि गत कुछ महीनों में 44 लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। निर्भया केंद्र पर हुई काउंसलिंग के दौरान इस किशोरी ने अपनी बात कही है। जिन लोगों पर उसके यौन उत्पीड़न का आरोप है, उनमें से कई आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि किशोरी का यह अनुभव तब सामने आया जब निर्भया केंद्र पर उसके साथ काउंसिलिंग का सत्र चल रहा था। केरल के मलप्पुरम जिले के पल्‍लकड़ में एक 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप में 44 पुरुषों के खिलाफ 32 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में शामिल 20 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा तमाम लोगों की तलाश की जा रही है। कई आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक, इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे, उसमें से कई की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा आरोपियों में से कई लोग न्यायिक हिरासत में हैं, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। केरल में रेप के आंकड़े उठा रहे कई सवाल बता दें कि केरल में बीते कुछ दिनों में रेप के कई मामले चर्चा में रहे हैं। NCRB की एक रिपोर्ट के अनुसार 100% शिक्षित आबादी वाला राज्य केरल प्रति लाख आबादी पर महिलाओं के रेप केस की दर में दूसरे स्थान पर है। वहां प्रति लाख आबादी पर 11.1 महिलाओं का रेप हुआ। वहीं, 15.9 की दर से राजस्थान इस लिस्ट में टॉप पर है।

Top News